Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • झारखंड विशेष

राजकीय इटखोरी महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, सांस्कृतिक संध्या बनी आकर्षण का केंद्र

महोत्सव के अंतिम दिन 21 फरवरी को सायंकालीन सत्र में साक्षी प्रिया दुबे, गोण्ड नृत्य दल, सुखराम पाहन एवं दल द्वारा मुण्डारी नृत्य, मृनालनी अखौरी, तमिलनाडु का भरतनाट्यम एवं थापाट्टम, रवि त्रिपाठी (बॉलीवुड गायक) तथा किस्सु राहुल डांस ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
जोहार संथाल डेस्क 21.02.2026
फोटो - पीआरडी चतरा

फोटो - पीआरडी चतरा

जोहार चतरा, 21 फरवरी। तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव (Rajkiya Itkhori Mahotsav) के दूसरे दिन मुख्य कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। सांस्कृतिक संध्या के दौरान दर्शक दीर्घा खचाखच भरी रही। कलाकारों के मंच पर आगमन के साथ ही दर्शकों ने अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उनका स्वागत किया, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा और उत्सव का माहौल और भी भव्य हो गया। इस महोत्सव का समापन शनिवार की देर रात होने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – इटखोरी महोत्सव : उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर किया स्थल निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय दिवस के सायंकालीन सत्र में स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। शिवानी पांडे, अग्रिमा गुप्ता, सुप्रिया डांस ग्रुप, कुमारी दित्या, माधवी गुप्ता एवं दीप्ती कुमारी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। ओडिशा का पारंपरिक गोटीपुवा नृत्य एवं ओड़िसी लोकनृत्य की प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को मंच पर साकार किया। सिमरन शाह डांस ग्रुप द्वारा नृत्य की प्रस्तुति भी सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें – ओलचिकी लिपि : पंडित रघुनाथ मुर्मु और 100 वर्षों की भाषाई सशक्तीकरण की यात्रा

रात्रि 9:00 बजे से 11:00 बजे तक सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपने प्रसिद्ध कैलासा ग्रुप के साथ मंच पर उपस्थित हुए। बैंड की सजीव प्रस्तुति एवं आधुनिक तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के समन्वय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने लोकप्रिय सूफी एवं भक्ति गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत की, जिनमें ‘तेरी दीवानी’ एवं ‘सैयां’ जैसे चर्चित गीत शामिल रहे। उनके ऊर्जावान एवं भावपूर्ण गायन से पूरा परिसर संगीतमय वातावरण में डूब गया और दर्शक देर रात तक झूमते रहे।

इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति मुर्मू ने जमशेदपुर में आयोजित 22वें पारसी महा और ओलचिकी शताब्दी समारोह में भाग लिया

कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त कीर्तिश्री द्वारा सभी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों, चाहे वे स्थानीय हों या राष्ट्रीय स्तर के, को मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने सभी कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महोत्सव की गरिमा को और बढ़ाया है। 19 एवं 20 फरवरी को इटखोरी स्थित बक्सा डैम में आयोजित विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं, जिसमें युवाओं एवं पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसे भी पढ़ें – ‘केरल मॉडल’ से सशक्त होंगी झारखंड की पंचायतें, पाकुड़ के नेतृत्व में राज्य स्तरीय अध्ययन दल रवाना

आज होगा भव्य समापन समारोह

महोत्सव के अंतिम दिन 21 फरवरी को सायंकालीन सत्र में साक्षी प्रिया दुबे, गोण्ड नृत्य दल, सुखराम पाहन एवं दल द्वारा मुण्डारी नृत्य, मृनालनी अखौरी, तमिलनाडु का भरतनाट्यम एवं थापाट्टम, रवि त्रिपाठी (बॉलीवुड गायक) तथा किस्सु राहुल डांस ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे। रात्रि 9:15 बजे से 11:00 बजे तक सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके उपरांत रात्रि 11:00 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। (प्रेस विज्ञप्ति)

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Jharkhand News Jharkhand Special Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Ranchi News Top Stories

Post navigation

Previous: ‘पियवे में बसेला प्राण’ वायरल, प्रतिभा राज की आवाज और इशिका टोरिया का जलवा
Next: हजरात, हजरात, हजरात : रांची नगर निगम और नगर पंचायत बुंडू चुनाव के मतदाताओं से अपील

संबंधित स्टोरीज

फोटो - मेटा एआई
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

होली विशेष : संथाल आदिवासी समाज की खास परंपरा, लड़की पर डाला रंग तो करनी पड़ेगी शादी

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - बोकारो जिला प्रशासन
  • झारखंड विशेष
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ
  • संथाल

लुगु बुरू घंटा बाड़ी : संथालों के आराध्य देवता और धर्म गुरु का निवास, प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्म का संगम

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - एआई/मेटा
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

संथाल हूल विद्रोह : फूलो-झानो और अंग्रेजों के खिलाफ जनयुद्ध, ‘उलगुलान ओरथेन’ की अमिट कहानी

जोहार संथाल डेस्क 28.02.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.