Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पावर स्टार पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू

जोहार संथाल डेस्क 22.12.2025
Photo: PRO Ranjan Sinha.

Photo: PRO Ranjan Sinha.

जोहार पटना, 23 दिसंबर। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में भव्य स्तर पर शुरू हो गई है। फिल्म की शुरुआत की खबर सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सामाजिक सरोकार, दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी से सजी इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही खास चर्चा है। लखनऊ की ऐतिहासिक लोकेशन्स पर फिल्माए जा रहे दृश्य इसे भव्यता और विश्वसनीयता प्रदान करेंगे।

फिल्म ‘दानवीर’ का निर्माण वाई सी प्रॉपर्टीज एंड इन्वेस्टमेंट प्रा. लि. और मारफा म्यूजिक के बैनर तले किया जा रहा है। इसके निर्माता प्रेम पाल और अमृत कुमार हैं, जबकि सह-निर्माता के रूप में इमरोज अख्तर (मुन्ना) जुड़े हैं। फिल्म के निर्देशन और लेखन की कमान मनोज नारायण ने संभाली है, जिनसे एक सशक्त और मनोरंजक प्रस्तुति की उम्मीद की जा रही है।

इस फिल्म में पवन सिंह के साथ समर सिंह और महिमा सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा प्रकाश जायस, संजय वर्मा, निशा झा और सुनीता मौर्या जैसे अनुभवी कलाकार फिल्म को मजबूती प्रदान करेंगे। कलाकारों का यह संयोजन फिल्म को अभिनय के स्तर पर और प्रभावशाली बनाने का संकेत देता है।

फिल्म ‘दानवीर’ को लेकर पावर स्टार पवन सिंह ने कहा कि इसकी कहानी दर्शकों को न सिर्फ भरपूर मनोरंजन देगी, बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश भी देगी। उन्होंने बताया कि ‘दानवीर’ एक ऐसी फिल्म है, जिसमें एक्शन, इमोशन, पारिवारिक मूल्य और सामाजिक सरोकारों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलेगा।

लखनऊ जैसे खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग शुरू होना पूरी टीम के लिए उत्साहजनक है। पवन सिंह ने कहा कि निर्देशक मनोज नारायण की सोच और विजन बहुत स्पष्ट है और पूरी टीम पूरे मनोयोग से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस फिल्म के लिए अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें, क्योंकि ‘दानवीर’ उन्हें एक नए अंदाज में देखने का मौका देगी।

Also Read: भोजपुरी सिनेमा में नारी शक्ति, अंजना सिंह स्टारर ‘कुश्ती’ का भव्य ट्रेलर रिलीज

फिल्म के गीत छोटू और रत्नेश सिंह के हैं, जबकि संगीत की जिम्मेदारी प्रियांशु सिंह और सरगम ले रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी देवेंद्र तिवारी कर रहे हैं। नृत्य निर्देशन गोल्डी जायसवाल और सोनू के जिम्मे है, जिससे गानों में भव्यता और ऊर्जा देखने को मिलेगी। कला निर्देशन पवन प्रजापति संभाल रहे हैं, जो फिल्म के विजुअल ट्रीटमेंट को खास बनाएगा।

फिल्म की प्रोडक्शन टीम भी काफी मजबूत है। आदित्य सिंह बतौर ईपी, बबलू प्रोडक्शन कंट्रोलर और नितिन प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। कुल मिलाकर ‘दानवीर’ एक बड़े कैनवास की फिल्म नजर आ रही है, जो पवन सिंह के करियर में एक और यादगार अध्याय जोड़ने का माद्दा रखती है। फैंस को अब इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Daanvir Mahima Singh Patna News Pawan Singh Samar Singh

Post navigation

Previous: मधुपुर में तांगे पर नहीं चढ़ते बाबू भैया, चालक तंगहाल
Next: पवन सिंह के साथ यूपी की महिमा सिंह जल्द ही आएंगी नजर, वायरल हो रही तस्वीर

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.