Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

‘पिया राखिया सेनुरवा के लाज’ का शूटिंग भव्य मुहूर्त के साथ शुरू, भोजपुरी सिनेमा के लिए नया पारिवारिक ड्रामा

Bhojpuri Film Piya Rakhiya Senurwa Ke Laaj : फिल्म की कहानी मजबूत संदेश के साथ मनोरंजन का संतुलन बनाए रखती है और कलाकारों व तकनीकी टीम ने पूरे समर्पण के साथ काम किया है। यह फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी और भोजपुरी सिनेमा को एक नई दिशा देगी।
जोहार संथाल डेस्क 28.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 28 जनवरी। भोजपुरी फिल्म ‘पिया राखिया सेनुरवा के लाज’ (Bhojpuri Film Piya Rakhiya Senurwa Ke Laaj) की शूटिंग विधिवत रूप से मुहूर्त के साथ शुरू हुआ। यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों और सामाजिक संवेदनाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका में भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता प्रेम सिंह (Prem Singh) और प्रतिभाशाली अभिनेत्री रक्षा गुप्ता (Raksha Gupta) नजर आएंगी। दोनों कलाकारों की जोड़ी को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उम्मीदें हैं। मुहूर्त के दौरान कलाकारों और टीम के सदस्यों ने फिल्म की सफलता के लिए कामना की और इसे दर्शकों के दिलों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें – माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

फिल्म ‘पिया राखिया सेनुरवा के लाज’ में प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता के साथ रोशनी सिंह, मनोज द्विवेदी, विनोद मिश्रा, अनीता रावत, पूर्वी दुबे, अनीता ओझा, रानी सिंह, प्रियंका शर्मा और बबलू लाल जैसे सशक्त कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इन सभी अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकारों की मौजूदगी से फिल्म की कहानी को मजबूती मिलेगी और दर्शकों को एक भावनात्मक, मनोरंजक एवं यादगार सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें – शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

इस फिल्म के निर्माता सुरेंद्र यादव हैं, जबकि निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं विजय कुमार यादव, जो इससे पहले भी सार्थक और मनोरंजक फिल्मों के लिए जाने जाते रहे हैं। फिल्म की कहानी शमशेर ने लिखी है, जो पारिवारिक भावनाओं और सामाजिक ताने-बाने को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। वहीं, फिल्म के दृश्य पक्ष को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी अनुभवी डीओपी सुनील अहीर निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना ‘तू ही बाड़ा दिल के भितरिया’ रिलीज, शिवानी सिंह की आवाज ने किया रोमांटिक

निर्माता सुरेंद्र यादव ने कहा कि ‘पिया राखिया सेनुरवा के लाज’ पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक भावनाओं और रिश्तों की गरिमा को दर्शाने वाली फिल्म है, जिसे दर्शक अपने जीवन से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी मजबूत संदेश के साथ मनोरंजन का संतुलन बनाए रखती है और कलाकारों व तकनीकी टीम ने पूरे समर्पण के साथ काम किया है। उन्हें विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी और भोजपुरी सिनेमा को एक नई दिशा देगी।

इसे भी पढ़ें – शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘जनुआ रोवताटे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

फिल्म के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पीआरओ रंजन सिन्हा को सौंपी गई है। टीम का दावा है कि ‘पिया राखिया सेनुरवा के लाज’ एक साफ-सुथरी, भावनात्मक और मनोरंजन से भरपूर फिल्म होगी, जो भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाई देने का काम करेगी। दर्शकों को इस फिल्म से एक सशक्त कहानी, उम्दा अभिनय और यादगार संगीत की उम्मीद है। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Patna News

Post navigation

Previous: भारत पर्व : लाल किले में धोनी के रांची का जादू, स्वदेशी और मोटे अनाज के व्यंजनों का उठाएं आनंद
Next: देवघर और मधुपुर नगर निकाय चुनाव की बज गई घंटी, यहां जानें हर छोटी-बड़ी जानकारी

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.