Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

पावर स्टार पवन सिंह ने गुंजन और आस्था की फिल्म ‘मगध पुत्र’ का ट्रेलर किया लॉन्च

पावर स्टार पवन सिंह ने मंच से फिल्म और इसके नायक गुंजन सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'मगध पुत्र' जैसी फिल्में भोजपुरी सिनेमा की असली पहचान को मजबूत करती हैं, क्योंकि इनमें बिहार की मिट्टी, इतिहास और स्वाभिमान की खुशबू बसती है।
जोहार संथाल डेस्क 13.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डिजिटल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डिजिटल डेस्क

जोहार पटना, 13 जनवरी। भोजपुरी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मगध पुत्र’ का ट्रेलर पटना में भव्य समारोह के बीच पावर स्टार पवन सिंह के हाथों रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। ट्रेलर रिलीज के कुछ ही घंटों में यह तेजी से वायरल होने लगा, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों और इंडस्ट्री में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म खास तौर पर युवा पीढ़ी की सोच, संघर्ष और समाज की कुरीतियों से ऊपर उठकर आगे बढ़ने की जिद को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली तरीके से पेश करती है। ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और दमदार संवादों की झलक ने साफ कर दिया है कि फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत संदेश भी देने वाली है।

इसे भी पढ़ें – पावर स्टार पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘चांद ना सूनर लागेला’ फिर से रिलीज, यहां देखें खास वीडियो

पटना में हुए ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में फिल्म से जुड़े कलाकारों और मीडिया की भारी मौजूदगी रही। पावर स्टार पवन सिंह ने मंच से फिल्म और इसके नायक गुंजन सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘मगध पुत्र’ जैसी फिल्में भोजपुरी सिनेमा की असली पहचान को मजबूत करती हैं, क्योंकि इनमें बिहार की मिट्टी, इतिहास और स्वाभिमान की खुशबू बसती है। पवन सिंह ने गुंजन सिंह को एक बेहतरीन गायक के साथ-साथ प्रतिभाशाली अभिनेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने अभिनय से लगातार दर्शकों का दिल जीता है।

पवन सिंह ने यह भी कहा कि ट्रेलर बेहद प्रभावशाली है और यह दर्शकों को कहानी से भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल रहेगा। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उनके इस समर्थन से न सिर्फ फिल्म की टीम का हौसला बढ़ा, बल्कि वहां मौजूद फैंस में भी जबरदस्त जोश देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें – पवन सिंह के जन्मदिन पर ‘गोरिया चाल तोहार मतवाली’ रीमिक्स और न्यू कलर के साथ रिलीज

फिल्म के नायक स्टाइलिश स्टार गुंजन सिंह ने पवन सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इतने बड़े स्टार की मौजूदगी और उनका आशीर्वाद उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने बताया कि ‘मगध पुत्र’ उनके करियर की बेहद खास फिल्म है, क्योंकि यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, इतिहास और संघर्ष की कहानी भी है। गुंजन सिंह ने दर्शकों से अपील की कि वे फिल्म को उसी प्यार से अपनाएं, जिस ईमानदारी और जुनून से इसे बनाया गया है।

गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता दिनेश कुमार मंडल हैं, जबकि निर्देशन की कमान अरविन्द चौबे ने संभाली है। फिल्म की कहानी नन्हे पाण्डेय ने लिखी है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। इस भोजपुरी फिल्म में गुंजन सिंह और आस्था सिंह की फ्रेश जोड़ी के साथ दिग्गज अभिनेता अवधेश मिश्रा और अनूप अरोड़ा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिसका निर्माण दिनेश कुमार मंडल ने किया है और निर्देशन की कमान अरविंद चौबे ने संभाली है, जबकि कहानी–पटकथा नन्हे पांडेय की है। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Patna News Pawan Singh

Post navigation

Previous: दावोस में गूंजेगा झारखंड से जोहार, पहली बार आदिवासी जनप्रतिनिधि के रूप में जाएंगे हेमंत सोरेन
Next: अवधेश मिश्रा स्टारर फिल्म ‘बाबूजी’ का फर्स्ट लुक आउट, कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.