Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • राजधानी

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

‘भारत स्टार्टअप यात्रा’ डॉक्यूमेंट्री के जरिए देशभर के उद्यमियों की प्रेरक कहानियां सामने लाई गई थीं, वहीं ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ एक व्यावहारिक मंच के रूप में काम करेगी।
जोहार संथाल डेस्क 12.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डिजिटल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डिजिटल डेस्क

जोहार पटना, 12 जनवरी। बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक बड़ी पहल के तहत पटना में जल्द ही ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारम्भ होने जा रहा है। अपनी चर्चित डॉक्यूमेंट्री ‘भारत स्टार्टअप यात्रा’ की देशभर में मिली सफलता के बाद अक्टूबर स्काई (October Sky) अब बिहार में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य के युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करना, उन्हें सम्मान देना और उनके विचारों को व्यवसाय में बदलने का अवसर प्रदान करना है।

इसे भी पढ़ें – माही श्रीवास्तव के भोजपुरी एल्बम ‘नाम बदनाम होता’ में दिखा कश्मीर का जादू, गोल्डी यादव के साथ जीता फैंस का दिल

अक्टूबर स्काई द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित इस कार्यक्रम में देश की अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के अनुभवी लीडर, निवेशक और मेंटर्स शामिल होंगे। इसके साथ ही बिहार के कई मंत्रियों, कैबिनेट मिनिस्टर समेत कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी भी प्रस्तावित है। आयोजन को एक बड़े उद्यमिता शिखर सम्मेलन के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें बिहार के स्टार्टअप्स और नवाचार करने वाले युवाओं को सीधे मार्गदर्शन और नेटवर्किंग का लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें – ‘दिलवा में रखिहा’ रिकॉर्ड : शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना छह मिलियन व्यूज किया पार

आयोजकों के अनुसार, जहां ‘भारत स्टार्टअप यात्रा’ डॉक्यूमेंट्री के जरिए देशभर के उद्यमियों की प्रेरक कहानियां सामने लाई गई थीं, वहीं ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ एक व्यावहारिक मंच के रूप में काम करेगी। यहां नए उद्यमी, शुरुआती चरण के स्टार्टअप संस्थापक, निवेशक और मेंटर्स और बिहार के जनप्रतिनिधि एक साथ जुड़ेंगे। इसका उद्देश्य है कि बिहार के युवा केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रहें, बल्कि उद्यमिता को भी एक मजबूत करियर विकल्प के रूप में अपनाएं।

इसे भी पढ़ें – पवन सिंह के जन्मदिन पर ‘गोरिया चाल तोहार मतवाली’ रीमिक्स और न्यू कलर के साथ रिलीज

अक्टूबर स्काई की निदेशक नलिनी सिन्हा ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि प्रतिभा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। उन्होंने बताया कि बिहार के युवाओं में भी नई सोच और आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है। ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ के माध्यम से पटना को नवाचार और उद्यमिता के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। कार्यक्रम बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने विचारों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगा। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: bharat startup yatra bihar start up yatra october sky Patna News Top Stories

Post navigation

Previous: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना नाराज हो सकते हैं सूर्य देव
Next: कल्लू–शिवानी की आवाज ने मचाया तहलका, धमाकेदार गाना ‘राजा अपना जिला के’ रिलीज

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • संथाल

जनजातीय सांस्कृतिक विरासत संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कई पहल : केंद्र सरकार

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.