Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

नए साल में आम्रपाली दुबे और प्रेम राय की अपकमिंग फिल्म ‘CID बहू’ का पोस्टर जारी

यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में अब तक बने पारंपरिक ढर्रे से बिल्कुल अलग और अनोखे कांसेप्ट पर आधारित है। 'CID बहू' में जहां एक ओर सस्पेंस, थ्रिल और इन्वेस्टिगेशन का दमदार तड़का देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पारिवारिक भावनाओं और सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती से पिरोया गया है।
जोहार संथाल डेस्क 02.01.2026
फोटो - जोहार संथाल डिजिटल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डिजिटल डेस्क

जोहार पटना, 2 जनवरी। भोजपुरी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित अपकमिंग फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का पोस्टर नववर्ष 2026 के अवसर पर जारी कर दिया गया है, जिसमें भोजपुरी की मोस्ट प्रोमिसिंग एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में लेंस के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म के इस पोस्टर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और चर्चा का माहौल बना दिया है।

पोस्टर में फिल्म की झलक भर से यह साफ हो गया है कि यह फिल्म रहस्य, एक्शन और पारिवारिक भावनाओं का दिलचस्प संगम पेश करने वाली है। खास बात यह है कि फिल्म में दर्शकों की चहेती अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक अलग और दमदार अंदाज में नजर आने वाली हैं।

श्रेयस फिल्म्स प्रालि प्रस्तुत फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का निर्माण प्रेम राय ने किया है। फिल्म को लेकर उन्होंने दावा किया कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में अब तक बने पारंपरिक ढर्रे से बिल्कुल अलग और अनोखे कांसेप्ट पर आधारित है। उन्होंने कहा कि CID बहू में जहां एक ओर सस्पेंस, थ्रिल और इन्वेस्टिगेशन का दमदार तड़का देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पारिवारिक भावनाओं और सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती से पिरोया गया है।

प्रेम राय के अनुसार, यह फिल्म दर्शकों को एक नई सोच और नया अनुभव देगी, क्योंकि इसमें महिला किरदार को सशक्त और निर्णायक भूमिका में प्रस्तुत किया गया है, जो कहानी को पूरी तरह से अलग दिशा देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह फिल्म कंटेंट और प्रस्तुति दोनों के स्तर पर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और भोजपुरी सिनेमा को एक नया आयाम देगी।

इसे भी पढ़ें – नए साल में ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल की ‘बुलबुल’ बनी ‘बिग बॉस 19’ फेम नीलम गिरी, गाना वायरल

फिल्म ‘सीआईडी बहू’ की कहानी और निर्देशन की कमान अनंजय रघुराज ने संभाली है। सह-निर्माता के तौर पर शाइस्ता खान जुड़ी हैं। फिल्म का पोस्टर यह संकेत देता है कि ‘CID बहू’ एक ऐसी कहानी है, जिसमें एक मजबूत महिला किरदार सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों के साथ-साथ अपराध की गुत्थियों को सुलझाते हुए दिखाई देगी। फिल्म की तकनीकी टीम भी काफी मजबूत है। डीओपी के. वेंकट महेश ने सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी निभाई है, वहीं अरबिंद तिवारी ने पटकथा और संवाद लिखे हैं। संगीत की बात करें तो फिल्म में साजन मिश्रा और ओम झा का संगीत होगा, जिसके बोल धर्म हिंदुस्तानी और दुर्गेश भट्ट ने लिखे हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। एडिटिंग गुरजंत सिंह ने की है, जबकि पोस्ट प्रोडक्शन का काम ऑडियो लैब स्टूडियो में किया गया है।

इसे भी पढ़ें – अयोध्या सिने अवॉर्ड 2025 : सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री रानी चटर्जी

फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ राज सिंह राजपूत, पूजा ठाकुर, अयाज खान, साहिल सिद्दीकी, श्वेता वर्मा, रंभा साहनी, विद्या सिंह, संजीव के मिश्रा, ससिता रॉय, निहाल सिंह और शियान्श सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सभी कलाकारों का लुक पोस्टर में दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है। पोस्टर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘सीआईडी बहू’ को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में महिला केंद्रित और कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों की कड़ी को और मजबूत करेगी। अब सभी की नजरें फिल्म की रिलीज डेट और ट्रेलर पर टिकी हैं, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: amrapali dubey amrapali dubey cid bahu amrapali dubey new film Bhojpuri Cinema

Post navigation

Previous: नए साल में ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल की ‘बुलबुल’ बनी ‘बिग बॉस 19’ फेम नीलम गिरी, गाना वायरल
Next: भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का फर्स्ट लुक आउट, 4 जनवरी को रिलीज होगा ट्रेलर

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.