Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ रिलीज, यहां देखिए वीडियो

Mahi Shrivastava ने कहा, ''ये लोकगीत रूप सौंदर्य और श्रृंगार पर बनाया गया है, जोकि बहुत ही प्यारा लग रहा है। मुझे बहुत खुशी इस बात पर होती है कि भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा अलग-अलग विधा के भोजपुरी लोकगीत बनाती है, जिससे संगीतप्रेमियों को हमेशा फ्रेश सॉन्ग सुनने व देखने को मिलते हैं। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।''
जोहार संथाल डेस्क 01.02.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 1 फरवरी। भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट फेमस अदाकारा माही श्रीवास्तव (Mahi Shrivastava) अपनी दिलकश अदायगी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ (Singar Laage Fika) लेकर आई हैं। यह लोकगीत शादीशुदा स्त्री के रूप सौंदर्य और श्रृंगार पर आधारित है। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह (Shivani Singh) ने मधुर स्वर में गाकर सबका मन मोह लिया है। यह सॉन्ग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इसे भी पढ़ें – माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव गुलाबी रंग की साड़ी पहने मोहनी मुस्कान और अदायगी से बिजली गिरा रही हैं और दीवानों को घायल कर रही हैं। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच लेवल पर किया गया है। इस भोजपुरी लोकगीत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव को दिखाया गया है, जो ससुराल में हैं और उसका पति परदेस में है। वह जब सज धजकर सोलह श्रृंगार करती हैं तो उसे मलाल होता है कि उसके सोलह श्रृंगार को निहारने वाला और तारीफ करने वाला उसका पति उसके पास नहीं है। इस बात का जिक्र करते हुए माही अपने सहेलियों से हुए कहती है कि ‘केहू न रूपवा निरेखे वाला बा, प्यार से ना हमरा के देखे वाला बा, सूना लागे नथिया बाली मांग टीका, बलम बिना, बलम बिना, सोलहो सिंगार लागे फीका बलम बिना, सोलहो सिंगार लागे फीका बलम बिना…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने हुश्न का जलवा बिखेरकर गरदा उड़ा दिया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है।

शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘जनुआ रोवताटे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, यहां देखें VIDEO

गीत को लेकर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा, ”ये लोकगीत रूप सौंदर्य और श्रृंगार पर बनाया गया है, जोकि बहुत ही प्यारा लग रहा है। मुझे बहुत खुशी इस बात पर होती है कि भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा अलग-अलग विधा के भोजपुरी लोकगीत बनाती है, जिससे संगीतप्रेमियों को हमेशा फ्रेश सॉन्ग सुनने व देखने को मिलते हैं। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।” वहीं, सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़कर मुझे बहुत खुशी है। इस म्यूजिक कंपनी से मुझे बेस्ट से बेस्ट सॉन्ग गाने का मौका मिलता रहता है। इस गाने को प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।”

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Patna News

Post navigation

Previous: गुमला : एफपीओ मॉडल ने किसानों के बदले दिन, ज्ञान और भरोसा के साथ मिला अतिरिक्त आय
Next: भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ का फर्स्ट लुक ऑउट, जल्द ही रिलीज होगा ट्रेलर

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.