Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • राजधानी
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि 2026 : रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

Mahashivratri 2026 : उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि महाशिवरात्रि पूजा में परंपराओं का पूर्ण निर्वहन हो। बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों, पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने सहयोग का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने सभी से अपेक्षा की कि पूरे उत्सव को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं भक्ति भाव से परिपूर्ण बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
जोहार संथाल डेस्क 05.02.2026
फोटो - पीआरडी रांची

फोटो - पीआरडी रांची

जोहार रांची, 5 फरवरी। महाशिवरात्रि 2026 को लेकर उपायुक्त सह अध्यक्ष, रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति, (Mahashivratri Ranchi Pahadi Mandir Samiti Baithak) मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को विधि-व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और पर्व के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपायुक्त ने महाशिवरात्रि के आयोजन से संबंधित विभिन्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सदस्यों के बहुमूल्य सुझावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, सजावट, विधि-व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें – धनबाद से हेमंत सोरेन का ऐलान, ‘झारखंड विरोधियों को फिर से खड़ा होने का अवसर नहीं देना है’

मंदिर प्रवेश एवं पूजा व्यवस्था

15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रातः सरकारी पूजा के समापन के उपरांत आम भक्तों हेतु मंदिर का द्वार खोला जाएगा।
सभी मंदिरों में अर्धा सिस्टम (बारी-बारी/शिफ्ट प्रणाली) से जलाभिषेक कराया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन एवं पूजा का अवसर प्राप्त हो।

सजावट एवं सौंदर्यीकरण

समस्त मंदिरों की पुष्पों से भव्य सजावट की जाएगी तथा आकर्षक पुष्प द्वार का निर्माण किया जाएगा।
पूर्व से कार्यरत टेन्ट हाऊस से टेन्ट, कुर्सी, टेबल, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें – मोदी सरकार के बजट में झारखंड का नाम भी नहीं लिया जाता : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

सुविधा एवं सूचना व्यवस्था

खोया-पाया एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के प्रसारण हेतु प्रभावी साउंड सिस्टम की स्थापना की जाएगी।
आरती का लाइव प्रसारण दूरदर्शन से करने पर विचार किया गया। ताकि भक्त अपने आराध्य का दर्शन घर पर टीवी के माध्यम से कर सकें।
सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं सहायक सेवाएं को लेकर निर्देश।
विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, नगर निगम, चिकित्सा दल एवं अग्निशमन दल की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति हेतु संबंधित विभागों को निर्देश।
पुलिस, वॉलंटियर्स, पाहन सदस्यों एवं अन्य ड्यूटी में तैनात कर्मियों हेतु भोजन की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त मजदूरों की नियुक्ति करने के निर्देश।
अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा एजेंसी का अनुबंध 1 दिसंबर 2025 से जून 2026 तक के लिए विस्तारित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान महत्वपूर्ण निर्णय

कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।
दैनिक प्रसाद भोग (खीर/हलवा/खिचड़ी) हेतु प्रतिदिन राशि प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
महाशिवरात्रि 2026 के विभिन्न मदों में अनुमानित व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई।
श्रद्धालुओं से अपील की कि महाशिवरात्रि के दौरान प्लास्टिक का उपयोग न करें।

उपायुक्त ने आम श्रद्धालुओं से अपील की कि महाशिवरात्रि के दौरान प्लास्टिक का उपयोग न करें। इसके स्थान पर कपड़े से बने झोले, बांस की टोकरी, दोना-पत्तल एवं अन्य प्राकृतिक सामग्री का प्रयोग करें। स्थानीय दुकानदार भी प्लास्टिक मुक्त विकल्प अपनाएं।

इसे भी पढ़ें – देवघर वसंत पंचमी तिलक उत्सव, महादेव को विवाह का निमंत्रण, मिथिलांचल की परंपरा…

महिला सुरक्षा पर विशेष निर्देश

महिला सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए गए कि छेड़छाड़, छिनतई, पॉकेटमारी एवं चोरी जैसी घटनाओं पर पूर्ण रोक लगाने हेतु महिला एवं पुरुष पुलिस बल के साथ-साथ सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती करने एवं इस वर्ष ऐसी घटनाओं पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
बिजली विभाग को गर्भगृह सहित समस्त क्षेत्र में बिजली सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु कर्मियों की तैनाती करने का निर्देश दिया गया।
पहाड़ी मंदिर के आस-पास अतिक्रमण हटाने तथा पुलिस अधीक्षक (नगर) को असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए स्थानीय थाना द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) को पहाड़ी मंदिर के आस-पास अतिक्रमण हटाने तथा पुलिस अधीक्षक (नगर) को असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए स्थानीय थाना द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें – महाशिवरात्रि 2026 : देवघर में भव्य शिव बारात का आयोजन, भक्तों को शिवधाम के दर्शन

अधिकारियों का सहयोग का आश्वासन

उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि महाशिवरात्रि पूजा में परंपराओं का पूर्ण निर्वहन हो। बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों, पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने सहयोग का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने सभी से अपेक्षा की कि पूरे उत्सव को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं भक्ति भाव से परिपूर्ण बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Jharkhand News Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Ranchi News Top Stories

Post navigation

Previous: माही श्रीवास्तव का नया गाना ‘होली में बलम बायकॉट करेंगे’ रिलीज, गोल्डी यादव की आवाज से छाया जादू
Next: IMPPA की भारत सरकार को चिट्ठी, एआई ट्रेनिंग पर प्रस्तावित ‘हाइब्रिड कॉपीराइट फ्रेमवर्क’ को समाप्त करने की अपील

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • संथाल

जनजातीय सांस्कृतिक विरासत संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कई पहल : केंद्र सरकार

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.