Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • संथाल

महाशिवरात्रि : देवघर शिव बारात में हजारों श्रद्धालु शामिल, आप भी देखिए महादेव और बारातियों को…

केकेएन स्टेडियम शिव बारात का मुख्य प्रारंभिक स्थल है। यहां से विशेष कार्यक्रम के जरिए शिव बारात को रवाना किया गया। इस अवसर पर देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार समेत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे। जब केकेएन स्टेडियस से शिव बारात निकली तो इसमें हजारों बाराती शामिल हुए।
जोहार संथाल डेस्क 15.02.2026
सभी फोटो - पीआरडी देवघर

सभी फोटो - पीआरडी देवघर

जोहार देवघर, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि 2026 (Mahashivratri 2026) हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन पर्व है। झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम (Deoghar Shiv Barat) में महाशिवरात्रि पर्व का अद्भुत स्वरूप देखने को मिला। यहां महादेव और माता पार्वती का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया, जिसकी शुरुआत शिव बारात से हुई।

बाबा बैद्यनाथ धाम में चतुष्प्रहर पूजा की विशेष परंपरा निभाई जाती है, जो अन्य शिव धामों में दुर्लभ है। रातभर चलने वाली पूजा में शिव विवाह की पूर्ण विधि संपन्न होती है। इस दिन बाबा बैद्यनाथ को सिंदूर अर्पित किया जाता है और मोर मुकुट चढ़ाया जाता है। इस दिन बाबा मंदिर गर्भगृह में विशेष आयोजन कर शिव विवाह संपन्न कराया जाता है।

केकेएन स्टेडियम शिव बारात का मुख्य प्रारंभिक स्थल है। यहां से विशेष कार्यक्रम के जरिए शिव बारात को रवाना किया गया। इस अवसर पर देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार समेत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे। जब केकेएन स्टेडियम से शिव बारात निकली तो इसमें हजारों बाराती शामिल हुए।

स्टेडियम से होते हुए शिव बारात बजरंगी चौक, टावर चौक होते हुए बाबा मंदिर तक पहुंची। इस साल शिव बारात में 12 ज्योतिर्लिंग के प्रारूप झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किए गए। इसमें सभी ज्योतिर्लिंग में मौजूद पुरोहित इसकी पूजा करते हुए नजर आए। साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से ‘साइबर दैत्य’ भी बारात में शामिल हुआ।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप में शानदार सफलता भी झांकी के माध्यम से दर्शाई गई। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘कलयुग थीम’, ‘कल्कि अवतार’, देवी-देवताओं, भूत-प्रेतों, साधु-संतों और राक्षसों के स्वरूप में बाराती शामिल हुए। बारात में हाथी, घोड़ा, भूत, बैताल, नंदी, भृंगी, डाकिन, साधु-संन्यासी, राक्षस, चुड़ैल, पिशाच सहित अन्य शामिल हुए।

शिव बारात में शामिल होने वाले लोगों को कई नए और अनोखे शो देखने को मिले। शिव बारात को आकर्षक बनाने के लिए शहर में शिवधुन बज रहे हैं। इसके लिए लगभग सभी जगहों पर लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। साथ ही शिव बारात में लोगों को ड्रोन शो भी दिखाया गया। टावर चौक पर शाम 8.30 बजे से करीब 20 से 25 मिनट का ड्रोन शो हुआ।

टावर चौक पर लेजर शो के माध्यम से 20 से 25 मिनट तक बारातियों को शिव महिमा, शिव की कथा और महाशिवरात्रि से जुड़े प्रसंगों के बारे में बताया गया। बारात को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों को रंग-बिरंगी स्पाइरल लाइटों से सजाया गया है। सभी रूट लाइन को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि को लेकर मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सहयोग और सुविधा के लिए पांच स्थलों (बाबा मंदिर, फुटओवर ब्रिज, तिवारी चौक, जलसार पार्क और बीएड कॉलेज) पर सूचना सह सहायता केंद्र बनाए गए हैं। सभी पांच सूचना सह सहायता केंद्रों में सूचना सह सहायता कर्मियों (उद्घोषकों) को प्रतिनियुक्त किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग के साथ बिछुड़े हुए श्रद्धालुओं को परिजनों से मिलाया जा सके।

महाशिवरात्रि के अवसर पर जिला प्रशासन ने देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 33 सदस्यीय टीम को शिवगंगा सरोवर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैनात किया गया है। एनडीआरएफ के जवान दो बोट, गोताखोर, लाइफ जैकेट एवं आवश्यक सभी उपकरणों के साथ तैनात रहे।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Deoghar News Jharkhand Special Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Santhal Top Stories

Post navigation

Previous: देवघर बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करना है, चिंता छोड़िए, सीधे पहुंच जाइए महादेव के द्वार, हम करेंगे आपकी मदद
Next: होली पर खेसारीलाल यादव की ‘अग्नि परीक्षा’ की रिलीजिंग, आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी का दिखेगा जलवा

संबंधित स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआरडी रांची
  • मंईयां सम्मान
  • संथाल

जोहार परियोजना : आधी आबादी के सशक्तीकरण की अनूठी पहल, गरीबी को पीछे छोड़ प्राप्त की समृद्धि

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • संथाल

जनजातीय सांस्कृतिक विरासत संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कई पहल : केंद्र सरकार

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.