Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • संथाल

महाशिवरात्रि पर देवघर में जलार्पण के लिए शिवभक्तों का तांता, बारात में भी दिखा उत्साह

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देवघर जिला प्रशासन ने लिखा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का उल्लास, उमंग अहले सुबह से देखते ही बनता है। मंदिर का पट खुलते ही सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए बाबा मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं और सुगमता पूर्वक जलार्पण कर रहे हैं।
जोहार संथाल डेस्क 15.02.2026
फोटो - पीआरडी देवघर

फोटो - पीआरडी देवघर

जोहार देवघर, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) के अवसर देवघर बाबा मंदिर (Deoghar Baba Mandir) में जलार्पण के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों के अलावा रुटलाइन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब ‘हर-हर महादेव’ के नारों से गुंजयमान है। साथ ही आज अहले सुबह से बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए श्रद्धालु कतारबद्ध और सुगम जलार्पण कर रहे हैं। वहीं, शिव बारात में भी भक्तों का जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। हजारों की संख्या में शिवभक्त बारात में शामिल होने पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़ें – महाशिवरात्रि : देवघर में भव्य शिव बारात की तैयारी पूरी, ड्रोन शो का भी आयोजन

महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण का विहंगम नजारा…..#MahaShivaratri2026 #BabaDhaam #Deoghar@HemantSorenJMM @JharkhandCMO @BaidyanathDhaam @VisitJharkhand @prdjharkhand pic.twitter.com/oLG2UXQPBY

— DC Deoghar (@DCDeoghar) February 15, 2026

जिला प्रशासन ने महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर पहले से ही सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी दुरूस्त कर ली थी, ताकि श्रद्धालुओं आसानी से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सकें। श्रद्धालुओं हेतु सभी आवश्यक सुविधाओं के अलावा सूचना केंद्र, शौचालय व पेयजल व्यवस्था, बैरिकेडिंग, दंडाधिकारी व जगह-जगह पर पुलिस के जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

इसे भी पढ़ें – महाशिवरात्रि : देवघर बाबा मंदिर में विशेष पूजा, बाबा बैद्यनाथ धाम में हर मनोकामना होगी पूरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देवघर जिला प्रशासन ने लिखा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का उल्लास, उमंग अहले सुबह से देखते ही बनता है। मंदिर का पट खुलते ही सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए बाबा मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं और सुगमता पूर्वक जलार्पण कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का उल्लास, उमंग अहले सुबह से देखते ही बनता है। मंदिर का पट खुलते ही सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए बाबा मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं और सुगमता पूर्वक जलार्पण कर रहे हैं।@HemantSorenJMM@JharkhandCMO @VisitJharkhand pic.twitter.com/YoeTQ2XqeJ

— DC Deoghar (@DCDeoghar) February 15, 2026

महाशिवरात्रि के अवसर पर वीवीआईपी एवं ऑउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक है। इसके अलावा बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त पुलिस के जवानों व दंडाधिकारियों की टीम को निर्देशित किया गया कि भागदौड़ की स्तिथि न बने इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। वहीं, सरकारी पूजा के पश्चात सुबह 4.30 बजे से देवतुल्य श्रद्धालुओं के जलार्पण हेतु बाबा बैद्यनाथ का पट खोला गया।

इसे भी पढ़ें – बाबा बैद्यनाथ धाम की अनोखी महिमा, शिव-शक्ति के दिव्य मिलन से पूरी होती है हर मनोकामना

तीर्थ पुरोहित प्रभाकर शांडिल्य यह भी कहते हैं कि देवघर वह पवित्र स्थल है, जहां माता सती का हृदय गिरा था और उसी स्थान पर भगवान शिव शिवलिंग रूप में विराजमान हैं। इसी कारण बाबा बैद्यनाथ धाम शिव और शक्ति दोनों का केंद्र माना जाता है। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र में भी बाबा बैद्यनाथ की महिमा का विशेष उल्लेख है, जो इस स्थान की आध्यात्मिक महत्ता को और बढ़ाता है। देवाधिदेव महादेव शिव ध्यानस्थ रहते हैं, जबकि माता सती सदैव जागृत रहती हैं। जब भक्त अपनी मनोकामना लेकर आते हैं, तो माता सती उसे बाबा तक पहुंचाती हैं। यही कारण है कि बाबा बैद्यनाथ को कामनालिंग कहा जाता है और यहां की गई हर प्रार्थना स्वीकार होती है।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Jharkhand Special Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Santhal Top Stories

Post navigation

Previous: महाशिवरात्रि : देवघर में भव्य शिव बारात की तैयारी पूरी, ड्रोन शो का भी आयोजन
Next: महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

संबंधित स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआरडी रांची
  • मंईयां सम्मान
  • संथाल

जोहार परियोजना : आधी आबादी के सशक्तीकरण की अनूठी पहल, गरीबी को पीछे छोड़ प्राप्त की समृद्धि

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • संथाल

जनजातीय सांस्कृतिक विरासत संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कई पहल : केंद्र सरकार

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.