Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • झारखंड विशेष

धनबाद से हेमंत सोरेन का ऐलान, ‘झारखंड विरोधियों को फिर से खड़ा होने का अवसर नहीं देना है’

Jharkhand CM Hemant Soren : हेमंत सोरेन ने कहा कि अब हम लोगों ने इस राज्य को रास्ते पर लाने का प्रयास किया है, लेकिन केंद्र में हम लोग के विपरीत सरकार हमसे सौतेला व्यवहार करती है। हमने भी प्रण लिया है जैसे लड़कर झारखंड लिया, वैसे ही अधिकार के लिए भी लड़ा जाएगा, चाहे वो राजनीतिक लड़ाई हो या कानूनी लड़ाई हो।
जोहार संथाल डेस्क 05.02.2026
फोटो - झारखंड मुक्ति मोर्चा

फोटो - झारखंड मुक्ति मोर्चा

जोहार धनबाद, 4 फरवरी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) बुधवार को धनबाद में झामुमो के 54वें स्थापना दिवस (Dhanbad JMM Sthapna Diwas) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वीर शहीदों के साथ ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Dishom Guru Shibu Soren) को नमन किया। उन्होंने धनबाद को वीरों की धरती के रूप में याद किया। इसके साथ ही कहा कि हमारा पूरा झारखंड भी वीर भूमि है। आज हमें गर्व से अपने आप को झारखंडी कहने की ताकत देता है।

इसे भी पढ़ें – मोदी सरकार के बजट में झारखंड का नाम भी नहीं लिया जाता : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

हर मंजिल को पाने के लिए एक साथ खड़े होते हैं…

उन्होंने कहा कि आज धनबाद में झामुमो के 54वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, आभार और जोहार। आज जोहार सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है। आज पूरे देश में जोहार के इस सम्मान को समर्थन मिला है, साथ ही विदेशों में भी जहां मैं गया वहां लोग मिलने पर जोहार से संबोधन करते थे। आप सभी को मालूम है कि पूरे राज्य में नगर निकाय का चुनाव घोषित हो चुका है इसलिए सीमित समय तक ही हम यह कार्यक्रम कर सकते हैं। खैर, कोई बात नहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा को रात हो या दिन, धूप हो या गर्मी, या बरसात हो या ठंडा, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम अपने संघर्ष और अपने कार्यकर्ताओं के साथ हर मौसम में, हर मुसीबत में, हर चुनौती के लिए और हर मंजिल को पाने के लिए एक साथ खड़े होते हैं।

आज राज्य संवारने का एक संकल्प लेने का भी दिन

हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि आज का यह ऐतिहासिक स्थल, ऐसी जगह है जहां से हमारे मार्गदर्शक रहे नेताओं ने कई ऐतिहासिक घोषणाएं की, कई लंबी लकीर खींची। यहां के आदिवासी-मूलवासियों के हक-अधिकार से लेकर, यहां के जल, जंगल, जमीन से लेकर, इस राज्य के अलग होने की जो घोषणा हुई, इसी मैदान से हुई। कई ऐसे नेता हम लोगों के बीच में आए और रास्ता दिखाया। ऐसे कई मार्गदर्शक आज हम लोगों के बीच में नहीं हैं। एक ऐसे महान व्यक्ति आदरणीय दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन जी, जिनकी सिर्फ झारखंड में ही नहीं पूरे देश-दुनिया में अलग पहचान रही। आज उन्हें श्रद्धांजलि देकर, उनके बताए रास्ते पर हमें चलना है। आज राज्य संवारने का एक संकल्प लेने का भी दिन है।

इसे भी पढ़ें – सेरेंगसिया में हेमंत सोरेन का ऐलान, ‘हमारी सरकार हेडक्वार्टर से नहीं, गांवों से चल रही है’

गर्व से खुद को झारखंडी कहने की ताकत देता है

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि धनबाद की यह क्रांतिकारी धरती है, जहां अनेक वीरों ने जन्म लिया। गरीब, गुरबा, किसान, मजदूरों को नेतृत्व दिया, उनके लिए सुरक्षा कवच बन कर दमनकारी लोगों के सामने अपना सीना तानकर और यहां के आदिवासी-मूलवासियों को बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी। हमारा पूरा झारखंड भी वीर भूमि है। अलग-अलग जगहों पर भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो कान्हू से लेकर बाबा तिलका मांझी, बिनोद बिहारी महतो जी से लेकर आदरणीय गुरुजी तक का संघर्ष, बलिदान और समर्पण आज हमें अलग पहचान देता है। आज हमें गर्व से अपने आप को झारखंडी कहने की ताकत देता है।

आज धनबाद में झामुमो के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आप सभी का हार्दिक आभार और जोहार।

झारखंड के वीर शहीद अमर रहें!
वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
जय झारखंड! pic.twitter.com/tUbg8LU5KJ

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 4, 2026

हर घर तक जाएंगे और हर घर को मजबूत करेंगे

सोरेन ने कहा कि देश चलाने में झारखंड का बहुत बड़ा योगदान है। हमारे राज्य ने पूरे देश को संसाधन दिए, लेकिन इस राज्य के लोगों को यातनाएं, गरीबी और अशिक्षा मिली। यही वजह थी हमारे मार्गदर्शक आदरणीय दिशोम गुरुजी ने अलग राज्य का बिगुल फूंका। उस लड़ाई में अनगिनत बलिदान हुए तब हमें यह राज्य मिला। उसके बाद भी वर्षों तक झारखंड विरोधी लोग सत्ता में रहे। आज 25 साल का राज्य हो गया है। अगर शुरू से इस राज्य की देखभाल की गयी होती तो यह नौजवान राज्य आज इतनी ताकत के साथ खड़ा होता कि कई राज्यों से आगे होता। लेकिन इस राज को बीमारू बनाया गया, खून चूस लिया गया इसका। ये झारखंड विरोधी लोग नहीं चाहते थे कि आदिवासी, दलित, किसान, मजदूर का बच्चा पढ़ लिख कर बड़ा आदमी बने। आज देखिए अबुआ सरकार है और हमने तय किया है कि हर हाल में हम समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचेंगे। हर घर तक जाएंगे और हर घर को मजबूत करेंगे।

इसे भी पढ़ें – हेमंत सोरेन सरकार की ‘अबुआ आवास योजना’, इनके लिए वरदान, जानें कैसे मिलेगा लाभ और कौन पात्र

हम मिलकर इस युवा राज्य को समृद्ध बनाएंगे…

हेमंत सोरेन ने कहा कि अब हम लोगों ने इस राज्य को रास्ते पर लाने का प्रयास किया है, लेकिन केंद्र में हम लोग के विपरीत सरकार हमसे सौतेला व्यवहार करती है। हमने भी प्रण लिया है जैसे लड़कर झारखंड लिया, वैसे ही अधिकार के लिए भी लड़ा जाएगा, चाहे वो राजनीतिक लड़ाई हो या कानूनी लड़ाई हो। इस राज्य को जानबूझकर गरीब और कमजोर किया गया है। क्योंकि दूसरे राज्य में विकास करना है। वहां पर बिल्डिंग बनवाना है, सड़क बनाना है, तो मजदूर कहां से आएगा। हम लोगों को ऊपरवाले ने इतनी क्षमताएं दी हैं कि अगर इस राज्य के प्रति नीति-निर्धारकों का सही निर्णय होता तो यह राज्य इस देश में एक नंबर पर होता। लेकिन कोई बात नहीं, हम आगे बढ़कर, मिलकर इस युवा राज्य को समृद्ध बनाएंगे।

गांव भी हमारा है, शहर भी हमारा है : हेमंत सोरेन

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कोयला को लेकर दुनिया में धनबाद अलग स्थान रखता है। यहां पर जितनी पब्लिक कंपनिया हैं, आउटसोर्स के माध्यम से यह प्राइवेट कंपनियों को घुसा कर बाहर से लोग मजदूर के रूप में लाने लगे हैं। उन्हें लगता है कि लोकल लोगों को रखेंगे तो आंदोलन होगा। लेकिन याद रखिएगा आपको 75% स्थानीय को रखना ही होगा, नहीं तो अपना हक-अधिकार जरूर लिया जाएगा। एक और महत्वपूर्ण बात, बड़ी मेहनत से हमें यह राज्य मिला है, इसलिए जो झारखंड विरोधी लोग है, उन्हें दोबारा खड़ा होने का मौका नहीं देना है। शहर से लेकर गांव तक अब हमें एक बराबर और एक ताकत के साथ रहना है, क्योंकि गांव भी हमारा है, शहर भी हमारा है।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Hemant Soren Jharkhand Special Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Top Stories

Post navigation

Previous: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री इशिका टोरिया को मिला बड़ा मौका, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया एक्सक्लूसिव साइन
Next: माही श्रीवास्तव का नया गाना ‘होली में बलम बायकॉट करेंगे’ रिलीज, गोल्डी यादव की आवाज से छाया जादू

संबंधित स्टोरीज

फोटो - मेटा एआई
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

होली विशेष : संथाल आदिवासी समाज की खास परंपरा, लड़की पर डाला रंग तो करनी पड़ेगी शादी

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - बोकारो जिला प्रशासन
  • झारखंड विशेष
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ
  • संथाल

लुगु बुरू घंटा बाड़ी : संथालों के आराध्य देवता और धर्म गुरु का निवास, प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्म का संगम

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - एआई/मेटा
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

संथाल हूल विद्रोह : फूलो-झानो और अंग्रेजों के खिलाफ जनयुद्ध, ‘उलगुलान ओरथेन’ की अमिट कहानी

जोहार संथाल डेस्क 28.02.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.