Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • झारखंड विशेष

दावोस विश्व आर्थिक मंच में CM हेमंत सोरेन को व्हाइट बैज से सम्मान, इंडिया पवेलियन का भी शुभारंभ

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के वरिष्ठ प्रतिनिधियों शैलेश और अनूप ने WEF अध्यक्ष के विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि WEF झारखंड राज्य के साथ एक दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने का इच्छुक है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा WEF अध्यक्ष को भेजे गए औपचारिक पत्र की भी सराहना की और इसे झारखंड की स्पष्ट विकास-दृष्टि, गंभीरता तथा वैश्विक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक बताया।
जोहार संथाल डेस्क 21.01.2026
फोटो - पीआरडी झारखंड

फोटो - पीआरडी झारखंड

जोहार रांची, 21 जनवरी। झारखंड मुख्यमंत्री हेमंड सोरेन (Hemant Soren Davos Visit) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए भारत से पहले आदिवासी निर्वाचित नेता के रूप में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक, दावोस में भाग लिया। झारखंड में उनके नेतृत्व में हो रहे परिवर्तनकारी कार्यों की सराहना करते हुए तथा राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को दिए जाने वाले स्थापित सम्मान के अनुरूप WEF के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतिष्ठित व्हाइट बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान झारखंड राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

इसे भी पढ़ें – टेक महिंद्रा ने झारखंड में एआई, डेटा सेंटर और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में निवेश का प्रस्ताव रखा

व्हाइट बैज विश्व स्तर पर चयनित वैश्विक नेताओं को प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से उन्हें WEF कांग्रेस सेंटर एवं सभी विशेष WEF कार्यक्रमों में समान एवं पूर्ण प्रवेश प्राप्त होता है। यह विश्व आर्थिक मंच द्वारा राष्ट्राध्यक्षों एवं सरकार प्रमुखों को दिया जाने वाला एक अत्यंत विशिष्ट सम्मान माना जाता है। आज इसी WEF कांग्रेस सेंटर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों की भागीदारी भी प्रस्तावित है।

इसे भी पढ़ें – दावोस में CM हेमंत सोरेन, पावर सिस्टम, ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी और अवसंरचना को लेकर हिताची के साथ चर्चा

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के वरिष्ठ प्रतिनिधियों शैलेश और अनूप ने WEF अध्यक्ष के विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि WEF झारखंड राज्य के साथ एक दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने का इच्छुक है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा WEF अध्यक्ष को भेजे गए औपचारिक पत्र की भी सराहना की और इसे झारखंड की स्पष्ट विकास-दृष्टि, गंभीरता तथा वैश्विक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक बताया। इस अवसर पर यह भी चर्चा हुई कि झारखंड दावोस में WEF की टीम के साथ निरंतर संवाद और प्राथमिकताओं के सामंजस्य के माध्यम से अपने संबंधों को और सुदृढ़ कर रहा है।

इसे भी पढ़ें – दावोस से सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प, युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बना लक्ष्य

इसके अलावा, इंडिया पवेलियन का उद्घाटन भी किया गया। इस लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज #WEF दावोस में INDIA PAVILION के उद्घाटन समारोह में केंद्र सरकार तथा देश के अन्य राज्यों के माननीयों के साथ शामिल होने का सौभाग्य मिला। वैश्विक मंच में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में झारखण्ड पहली बार शामिल हुआ है, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। मैं झारखण्ड राज्य से आता हूं, जो प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण राज्य है। ग्रीन एनर्जी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। 2047 तक विकसित भारत और 2050 तक समृद्ध झारखण्ड का हमने संकल्प लिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि दावोस में विभिन्न देशों और कंपनियों के प्रमुखों से निवेश को लेकर हो रही सार्थक चर्चाओं से आने वाले समय में हमें अपने संकल्प को गति देने का नया बल मिलेगा। आप सभी को आज इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हार्दिक आभार और झारखण्ड से जोहार।

आज #WEF दावोस में INDIA PAVILION के उद्घाटन समारोह में केंद्र सरकार तथा देश के अन्य राज्यों के माननीयों के साथ शामिल होने का सौभाग्य मिला। वैश्विक मंच में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में झारखण्ड पहली बार शामिल हुआ है, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।
मैं झारखण्ड राज्य से आता हूं, जो… pic.twitter.com/T3Fe5d3thn

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 20, 2026

इसे भी पढ़ें – झारखंड भारत समेत विश्व के विकास की अगली कहानी को आकार देने के लिए तैयार

बैठक के दौरान क्रिटिकल मिनरल्स, रेज़िलिएंट एवं समावेशी समाज, तथा जलवायु कार्रवाई एवं ऊर्जा संक्रमण जैसे तीन प्रमुख विषयों पर साझा सोच और भविष्य की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। WEF प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को WEF साइट भ्रमण का आमंत्रण दिया तथा यह भी बताया कि WEF अध्यक्ष झारखंड के साथ भविष्य में मिलकर कार्य करने की संभावनाओं पर संवाद के लिए इच्छुक हैं। यह सम्मान और संवाद वैश्विक मंच पर झारखंड की बढ़ती पहचान को दर्शाता है तथा समावेशी, सतत और भविष्य-दृष्टि से प्रेरित विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Hemant Soren hemant soren davos hemant soren davos visit Jharkhand News Jharkhand Special Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Top Stories

Post navigation

Previous: दावोस में CM हेमंत सोरेन, पावर सिस्टम, ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी और अवसंरचना को लेकर हिताची के साथ चर्चा
Next: भारत के औद्योगिक भविष्य को ग्रीन स्टील तकनीक से मिलेगी नई दिशा, झारखंड और टाटा स्टील के बीच ऐतिहासिक सहयोग

संबंधित स्टोरीज

फोटो - मेटा एआई
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

होली विशेष : संथाल आदिवासी समाज की खास परंपरा, लड़की पर डाला रंग तो करनी पड़ेगी शादी

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - बोकारो जिला प्रशासन
  • झारखंड विशेष
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ
  • संथाल

लुगु बुरू घंटा बाड़ी : संथालों के आराध्य देवता और धर्म गुरु का निवास, प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्म का संगम

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - एआई/मेटा
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

संथाल हूल विद्रोह : फूलो-झानो और अंग्रेजों के खिलाफ जनयुद्ध, ‘उलगुलान ओरथेन’ की अमिट कहानी

जोहार संथाल डेस्क 28.02.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.