Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • मंईयां सम्मान

हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान योजना, किसे मिलेगा लाभ, कैसे करें अप्लाई, जानें पूरी प्रक्रिया

प्रत्येक महिला को सालाना 30,000 रुपए की वित्तीय मदद मिलेगी। यह राशि हर महीने की 15 तारीख तक डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के आधार से जुड़े एकल बैंक खाते में भेजी जा रही है। योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलता है, जो झारखंड की स्थायी निवासी हों और जिनकी आयु 21 से 50 वर्ष के बीच हो।
जोहार संथाल डेस्क 30.12.2025
फोटो - आईपीआरडी झारखंड

फोटो - आईपीआरडी झारखंड

जोहार रांची, 30 दिसंबर। झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में वर्ष 2024 में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य की महत्वाकांक्षी योजना ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ (JMMSY) के तहत अब पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना के जरिए सरकार राज्य की लगभग आधी आबादी को सीधे आर्थिक सहायता से जोड़ने का दावा कर रही है।

प्रत्येक महिला को सालाना 30,000 रुपए की वित्तीय मदद

योजना की शुरुआत में लाभार्थी महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए की सहायता दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर 2,500 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद प्रत्येक महिला को सालाना 30,000 रुपए की वित्तीय मदद मिलेगी। यह राशि हर महीने की 15 तारीख तक डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के आधार से जुड़े एकल बैंक खाते में भेजी जा रही है।

पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम होनी चाहिए

योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलता है, जो झारखंड की स्थायी निवासी हों और जिनकी आयु 21 से 50 वर्ष के बीच हो। 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाता है। इसके अलावा, लाभार्थी परिवार के पास अंत्योदय (पीला), गुलाबी, सफेद या हरा राशन कार्ड होना अनिवार्य है। पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
हालांकि, योजना के दायरे से कुछ वर्गों को बाहर रखा गया है। आयकरदाता परिवार, ईपीएफ खाताधारी, सरकारी या सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत महिलाएं, तथा किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ ले रही महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।

इसे भी पढ़ें – झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब ऐसे उठाएं मंईयां सम्मान योजना का पूरा फायदा

महिलाओं को निशुल्क आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराने की व्यवस्था

आवेदन प्रक्रिया को सरल रखते हुए सरकार ने महिलाओं को नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC), पंचायत कार्यालय या अंचल अधिकारी कार्यालय से निशुल्क आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति और पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी हैं। फिलहाल वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से कराया जा रहा है।

वर्तमान में राज्य की 50.65 लाख से अधिक महिलाएं लाभार्थी

सरकार ने यह भी साफ किया है कि आवेदन के नाम पर किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं है। यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से राशि की मांग करता है, तो इसकी शिकायत टोल-फ्री नंबर 1800-890-0215 पर की जा सकती है। योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में राज्य की 50.65 लाख से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा रही हैं। सरकार का मानना है कि इस आर्थिक सहयोग से महिलाएं स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर कदम बढ़ा सकेंगी और सामाजिक-आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Hemant Soren Jharkhand News Maiyan Samman Ranchi News मंईयां सम्मान योजना

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुमला में अंतर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह-कार्तिक जतरा में शामिल हुईं
Next: अयोध्या सिने अवॉर्ड 2025 : सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री रानी चटर्जी

संबंधित स्टोरीज

फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआरडी रांची
  • मंईयां सम्मान
  • संथाल

जोहार परियोजना : आधी आबादी के सशक्तीकरण की अनूठी पहल, गरीबी को पीछे छोड़ प्राप्त की समृद्धि

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.