Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • संथाल
  • मंईयां सम्मान

भगैया सिल्क की पहचान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित : डीसी गोड्डा अंजलि यादव

उपायुक्त ने कारीगरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उद्योगों को सशक्त बनाया जाए, जिससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो एवं कारीगरों की आय में स्थायी सुधार हो सके।
जोहार संथाल डेस्क 24.02.2026
फोटो - पीआरडी गोड्डा

फोटो - पीआरडी गोड्डा

जोहार गोड्डा, 24 फरवरी। उपायुक्त अंजली यादव (DC Anjali Yadav) एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत अवस्थित झारक्राफ्ट भगैया सिल्क सेंटर (Godda Bhagaiya Silk) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सिल्क उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया, कोकून से धागा निर्माण, रंगाई, बुनाई, कुखैना बंडीथान एवं शॉल, तैयार किए गए वस्त्रों के संकलन का विस्तृत अवलोकन किया।

इसे भी पढ़ें – सांख्ययोगाचार्य स्वामी भाष्कर आरण्य ब्रह्मलीन, ‘ओम आदि विदुषे कपिलाय नमः’ से गुंजायमान हुआ मठ

उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं सिल्क कारीगरों से सीधा संवाद करते हुए उत्पादन की वर्तमान स्थिति, कच्चे माल की उपलब्धता, हैंड पेंटिंग (सोहराई, जादू पटिया, पैथकर) विपणन व्यवस्था एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भगैया सिल्क की पहचान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित है। इसकी गुणवत्ता एवं ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि कारीगरों को नियमित प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए। उत्पादों की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मार्केटिंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाए। उत्पादन इकाई में स्वच्छता, सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाए।

इसे भी पढ़ें – बाहा परब : संथाल समुदाय की पारंपरिक होली, प्रकृति को नमन करने का पर्व

उपायुक्त ने कारीगरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उद्योगों को सशक्त बनाया जाए, जिससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो एवं कारीगरों की आय में स्थायी सुधार हो सके। वहीं, निरीक्षण के दौरान नेचर पार्क परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पर्यटकों के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा संरचनात्मक विकास कार्यों का जायजा भी लिया गया।

इसे भी पढ़ें – ओलचिकी लिपि : पंडित रघुनाथ मुर्मु और 100 वर्षों की भाषाई सशक्तीकरण की यात्रा

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्क क्षेत्र की साफ-सफाई नियमित रूप से सुनिश्चित करें तथा पर्यटकों की सुविधा हेतु पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार पुलिस गश्ती बढ़ाने एवं संवेदनशील स्थलों पर निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Jharkhand News Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Santhal

Post navigation

Previous: होली सॉन्ग ‘दीदी रे दीदी’ का धमाल, अपडेटेड बिहारन, शिल्पी राज और नवरतन पांडेय का जलवा
Next: अबुआ दिशोम बजट : आदिवासी समाज के लिए कई बड़ी घोषणाएं, छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए 1,216 करोड़ रुपए

संबंधित स्टोरीज

फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआरडी रांची
  • मंईयां सम्मान
  • संथाल

जोहार परियोजना : आधी आबादी के सशक्तीकरण की अनूठी पहल, गरीबी को पीछे छोड़ प्राप्त की समृद्धि

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.