Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • संथाल
  • कला-सिनेमा

‘एकला चलो रे’ और रविंद्र नाथ टैगोर का मधुपुर से खास कनेक्शन, इस धरती से मिली प्रेरणा

जोहार संथाल डेस्क 20.12.2025
Photo: Meta AI.

Photo: Meta AI.

जोहार देवघर, 20 दिसंबर। नोबेल पुरस्कार विजेता कविगुरु रविंद्र नाथ टैगोर का मधुपुर से बेहद खास रिश्ता है। राजबाड़ी रोड स्थित टैगोर कॉट से विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की कई यादें जुड़ी हैं। वे कोलकाता से कई बार मधुपुर आये और इसी टैगोर कॉट में ठहरे। उन्होंने मधुपुर में ही अपनी प्रसिद्ध कविता ‘एकला चलो रे’ लिखी थी।

टैगोर कॉट को लोग राजबाड़ी के नाम से भी जानते हैं। एक समय मधुपुर साहित्य व राष्ट्रीय आंदोलन का केंद्र भी माना जाता था। कोलकाता व अन्य कई इलाके से लोग केवल सैर-सपाटे के लिए नहीं, बल्कि यहां आ कर देश के बारे में कुछ सार्थक सोचते थे। कई लोग अब भी यह मानते है कि विश्व कवि रवींद्र नाथ ठाकुर की ही टैगोर कॉट थी।

इतिहासकार उमेश कुमार बताते हैं वास्तविकता यह है कि 1888 में लेफ्टिनेंट अल्फ्रेड बेंजामिन नामक एक अंग्रेज ने टैगोर कॉट का निर्माण कराया था।
1901 में बेंजामिन ने इस कोठी को पाथुरिया घाट, कोलकाता के राजा यतींद्र मोहन ठाकुर को बेच दिया। वे विश्व कवि रवींद्र नाथ के चचेरे भाई थे। राजा यतींद्र नाथ ने कोठी को भव्य तरीके से सजाया और इसमें तकरीबन 80 फुट का एक टावर भी बनवाया।
यह टावर समूचे मधुपुर को अपनी ओर खींचता था। आज भी अपने मूल रूप में टावर और पूरा टैगोर कॉट बचा हुआ है। टैगोर कॉट अब पूर्व कांग्रेसी सांसद फुरकान अंसारी ने खरीद लिया है और इसे अब होटल राज के नाम से जाना जाता है।

मधुपुर में कवि गुरु ने की कई रचनाएं : रवींद्र नाथ टैगोर कई बार लाल कोठी के नाम से चर्चित गंगा प्रसाद हाउस में भी आये। यह कोठी जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की थी। श्यामा प्रसाद व उनके परिवार वालों से उनका गहरा लगाव था। यह कोठी शेखपुरा मोहल्ला में अवस्थित थी। हालांकि इस कोठी का अब अस्तित्व समाप्त हो चुका है।
Also Read: विशेष : श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लिए वैचारिक तपस्या का केंद्र था मधुपुर
बताया जाता है कि इसके अलावा वे देवघर के राजनाथ बसु और गिरिडीह में आचार्य जगदीश चंद्र बसु के यहां आया-जाया करते थे। मधुपुर व देवघर प्रवास के दौरान उन्होंने कई कविता संग्रह व नाटक लिखे। मधुपुर कॉलेज के अवकाश प्राप्त शिक्षक डॉ आशीष कुमार सिन्हा के अनुसार प्रसिद्ध रचना ‘ जोदि तोर डाक सुने केउ न आसे, तोबे एकला चलो रे… यहीं लिखी गयी थी। रविंद्र नाथ का टैगोर कॉट व गंगा प्रसाद हाउस काफी आना-जाना था।

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Deoghar News Jharkhand News Madhupur News

Post navigation

Previous: फिल्मी हस्तियों के आकर्षण का केंद्र रहा मधुपुर, अब यादें ही शेष
Next: माघी पूर्णिमा : सामाजिक समरसता का अद्भुत प्रतीक मधुपूर का देवालय, दीन-दुखियों की सेवा लक्ष्य

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.