फोटो - जोहार संथाल डेस्क
जोहार पटना, 8 मार्च। भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और ‘भोजपुरी क्वीन’ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फसल’ (Film Fasal Release) दर्शकों के बीच आ गई है। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ ने किसानों की समस्याओं का सजीव चित्रण अपने किरदार से पेश किया है। किसान की बेबस पत्नी की भूमिका में आम्रपाली ने जीवंत अभिनय किया है। निरहुआ और आम्रपाली की सुपरहिट जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है।
इसे भी पढ़ें – आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो
निर्देशक पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा निर्देशित संवेदनशीलता और सामाजिक संदेश के लिए चर्चा में रही यह फिल्म वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दी गई है। इस फुल मूवी को रिलीज होते ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे खेती-किसानी के मुद्दों पर बनी अब तक की सबसे सशक्त फिल्म बताया जा रहा है। निर्देशक पराग पाटिल ने किसानों के दर्द को बारीकी से पर्दे पर उतरा है। श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से भारतीय किसानों के जीवन, उनके संघर्ष, मेहनत और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर आधारित है।
फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक ऐसे किसान की भूमिका निभाई है, जो अपनी मिट्टी से गहरा लगाव रखता है और तमाम मुश्किलों के बावजूद अपनी फसल को बचाने के लिए संघर्ष करता है। आम्रपाली दुबे ने एक ग्रामीण महिला और किसान की पत्नी के रूप में अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया है। विलेन के रूप में संजय पांडेय और विनीत विशाल ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इनके अलावा अयाज खान, अरुणा गिरी, जय सिंह, शिवेश तिवारी, राकेश त्रिपाठी, उजैर खान और बाल कलाकार त्रिशा (छोटी) सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ के निर्माता प्रेम राय हैं। इसका निर्देशन पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा ने किया है। फिल्म की कहानी पराग पाटिल ने ही लिखी है। जबकि, पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी और पराग पाटिल ने लिखा है। इसके को-प्रोड्यूसर सतीश आसवानी, डीओपी साहिल जे. अंसारी हैं। फिल्म के गीतकार अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव कवि, विमल बावरा व विजय चौहान हैं, जिन्हें संगीतबद्ध किया है ओम झा व आर्या शर्मा ने। फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव हैं। फिल्म के सभी गानों को सिंगर आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत और शिल्पी राज ने गाया है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, संजय कोरबे, फाइट मास्टर हीरा यादव, एडिटर संतोष हरावड़े और आर्ट डायरेक्टर रामबाबू ठाकुर हैं।
—–समाप्त—–
