Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • अपनी माटी
  • संथाल

देवघर महाशिवरात्रि और राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

Deoghar Mahashivratri Shiv Barat 2026 : नगर आयुक्त ने कहा कि महाशिवरात्रि देवघर का अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। नगर निगम की प्राथमिकता है कि शिव बारात मार्ग पूरी तरह स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहे। सभी विभाग समन्वय बनाकर समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जोहार संथाल डेस्क 08.02.2026
फोटो - पीआरडी देवघर

फोटो - पीआरडी देवघर

जोहार देवघर, 8 फरवरी। झारखंड की आध्यात्मिक राजधानी देवघर में महाशिवरात्रि (Deoghar Mahashivratri 2026) के अवसर पर निकलने वाली शिव बारात और आगामी राजकीय श्रावणी (Rajkiya Shravani Mela) मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में है। शनिवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और भी बेहतर करने की दिशा में बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने मेला क्षेत्र के साथ-साथ कांवरिया पथ दुम्मा से खिजुरिया गेट एवं श्रद्धालुओं के होल्डिंग प्वाइंट, शिवगंगा, शिवराम झा चौक, बीएड कॉलेज और मंदिर के आसपास के क्षेत्रों, में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए बहुउद्देशीय शौचालयों के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशानिर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें – महाशिवरात्रि 2026 : देवघर में भव्य शिव बारात का आयोजन, भक्तों को शिवधाम के दर्शन

उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में 10 जगहों पर स्थल चिन्हित करने का निर्देश सीओ देवघर व मोहनपुर को दिया, ताकि बहुउद्देश्यीय शौचालयों का निर्माण कराया जा सके। पुरुष-महिला के लिए अलग-अलग शौचालय, स्नानागार और जलापूर्ति आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, नगर निगम की टीम व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया है, ताकि मेला के दौरान शौचालयों का सही तरीके से उपयोग श्रद्धालु कर सकें। 10 बहुउद्देश्यीय शौचालयों का निर्माण न केवल स्वच्छता सुनिश्चित करेगा, बल्कि पुरुष, महिला और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग सेक्शन, स्नान गृह और हाथ धोने की व्यवस्था आदि शामिल रहेगी।

नगर आयुक्त ने किया शिव बारात मार्ग का निरीक्षण

महाशिवरात्रि महोत्सव के दृष्टिगत नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने निगम टीम के साथ शिव बारात मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्वच्छता, विद्युत, जलापूर्ति, सिविल इंजीनियरिंग, प्रवर्तन, झाड़ी सफाई आदि संबंधित विभागों के सभी नोडल पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से मार्ग की समुचित सफाई, सड़कों की मरम्मत, नालों का ढकना, पेवर ब्लॉक की मरम्मत, मार्ग में बाधा बन रही पेड़ की डालियों की छंटाई, सीएंडडी व भवन निर्माण सामग्री हटाने, अतिक्रमण हटाने (विशेषकर टावर चौक से आजाद चौक होते हुए बाबा मंदिर तक), तथा स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें – देवघर वसंत पंचमी तिलक उत्सव, महादेव को विवाह का निमंत्रण, मिथिलांचल की परंपरा…

केकेएन स्टेडियम से निकलेगी शानदार शिव बारात

निरीक्षण की शुरुआत केकेएन स्टेडियम से हुई, जो 15 फरवरी को निकलने वाली शिव बारात का मुख्य प्रारंभिक स्थल है। वहां से टावर चौक होते हुए बाबा मंदिर तक संपूर्ण बारात मार्ग का नगर आयुक्त के नेतृत्व में पदयात्रा कर निरीक्षण किया गया, ताकि श्रद्धालुओं और बारातियों को होने वाली संभावित कठिनाइयों की पूर्व पहचान कर उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि महाशिवरात्रि देवघर का अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। नगर निगम की प्राथमिकता है कि शिव बारात मार्ग पूरी तरह स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहे। सभी विभाग समन्वय बनाकर समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Deoghar News Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Santhal Top Stories

Post navigation

Previous: भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ का ट्रेलर रिलीज, अक्षय यादव और मधु अवस्थी की दमदार केमिस्ट्री
Next: बिहारी अभिनेता हैदर कजमी की मां का निधन

संबंधित स्टोरीज

फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआरडी रांची
  • मंईयां सम्मान
  • संथाल

जोहार परियोजना : आधी आबादी के सशक्तीकरण की अनूठी पहल, गरीबी को पीछे छोड़ प्राप्त की समृद्धि

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • संथाल

जनजातीय सांस्कृतिक विरासत संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कई पहल : केंद्र सरकार

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.