Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • झारखंड विशेष

दावोस में मुख्यमंत्री सोरेन का ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक मीडिया से संवाद, विकास विजन और वैश्विक सहभागिता पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया किया कि झारखंड सरकार अगले 25 वर्षों के लिए संतुलित, टिकाऊ और रोजगार-केन्द्रित विकास मॉडल पर कार्य कर रही है, जिसमें वैश्विक निवेश, तकनीक हस्तांतरण और संस्थागत साझेदारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
जोहार संथाल डेस्क 21.01.2026
फोटो - पीआरडी झारखंड

फोटो - पीआरडी झारखंड

जोहार संथाल, 21 जनवरी। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Davos Hemant Soren Visit) ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर सुनीता राजन के साथ विस्तृत संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दावोस में झारखंड की सहभागिता के उद्देश्य, राज्य की प्राथमिकताओं तथा झारखंड के अगले 25 वर्षों के दीर्घकालिक विकास विजन की रूपरेखा साझा की।

इसे भी पढ़ें – भारत के औद्योगिक भविष्य को ग्रीन स्टील तकनीक से मिलेगी नई दिशा, झारखंड-टाटा स्टील के बीच सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक युवा झारखंड है, जो पहली बार दावोस जैसे वैश्विक मंच पर अपने सामर्थ्य, संभावनाओं और विजन के साथ उपस्थित हुआ है। उन्होंने बताया कि झारखंड केवल खनिज-आधारित अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रीन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, क्रिटिकल मिनरल्स, स्वच्छ ऊर्जा, मानव संसाधन विकास और समावेशी आर्थिक वृद्धि के क्षेत्रों में नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया किया कि झारखंड सरकार अगले 25 वर्षों के लिए संतुलित, टिकाऊ और रोजगार-केन्द्रित विकास मॉडल पर कार्य कर रही है, जिसमें वैश्विक निवेश, तकनीक हस्तांतरण और संस्थागत साझेदारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इसे भी पढ़ें – दावोस विश्व आर्थिक मंच में CM हेमंत सोरेन को व्हाइट बैज से सम्मान, इंडिया पवेलियन का भी शुभारंभ

इस अवसर पर ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि ब्लूमबर्ग द्वारा भारत में आगामी अक्टूबर माह में ग्लोबल स्पेशल राउंडटेबल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस उच्चस्तरीय कार्यक्रम में फॉर्च्यून 500 कंपनियों के प्रमुख, वैश्विक उद्योग जगत के नेता, नीति-निर्माता तथा न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई प्रतिष्ठित वैश्विक लोग भाग लेंगे। ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर सुनीता राजन ने मुख्यमंत्री को इस राउंडटेबल में भाग लेने का औपचारिक आमंत्रण दिया और झारखंड के विकास एजेंडे को वैश्विक नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करने में रुचि व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें – टेक महिंद्रा ने झारखंड में एआई, डेटा सेंटर और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में निवेश का प्रस्ताव रखा

गौरतलब है कि ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक मीडिया, ब्लूमबर्ग मीडिया के वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा है, जो एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में व्यापार, वित्त और बाजार से जुड़ी सूचनाएं टीवी, डिजिटल, प्रिंट और वैश्विक आयोजनों के माध्यम से उपलब्ध कराता है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संवाद को झारखंड के लिए वैश्विक मंचों पर अपनी विकास यात्रा और निवेश संभावनाओं को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: davos wef Hemant Soren hemant soren davos hemant soren davos visit Jharkhand Special Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Top Stories

Post navigation

Previous: भारत के औद्योगिक भविष्य को ग्रीन स्टील तकनीक से मिलेगी नई दिशा, झारखंड और टाटा स्टील के बीच ऐतिहासिक सहयोग
Next: रामलला प्रतिष्ठा दिवस : अरविंद कल्लू का गीत ‘मेरे राम’ रिलीज, प्रभु भक्ति में डूबे एक्टर और सिंगर

संबंधित स्टोरीज

फोटो - मेटा एआई
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

होली विशेष : संथाल आदिवासी समाज की खास परंपरा, लड़की पर डाला रंग तो करनी पड़ेगी शादी

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - बोकारो जिला प्रशासन
  • झारखंड विशेष
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ
  • संथाल

लुगु बुरू घंटा बाड़ी : संथालों के आराध्य देवता और धर्म गुरु का निवास, प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्म का संगम

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - एआई/मेटा
  • झारखंड विशेष
  • संथाल

संथाल हूल विद्रोह : फूलो-झानो और अंग्रेजों के खिलाफ जनयुद्ध, ‘उलगुलान ओरथेन’ की अमिट कहानी

जोहार संथाल डेस्क 28.02.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.