Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी सिनेमा में नारी शक्ति, अंजना सिंह स्टारर ‘कुश्ती’ का भव्य ट्रेलर रिलीज

जोहार संथाल डेस्क 20.12.2025
Photo: PRO Ranjan Sinha.

Photo: PRO Ranjan Sinha.

जोहार पटना, 20 दिसंबर। भोजपुरी सिनेमा में अब तक खेलों पर आधारित फिल्मों की संख्या काफी कम रही है और जो फिल्में बनीं, उनमें पुरुष किरदारों को ही केंद्र में रखा गया। ऐसे में निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह ने इस सोच को तोड़ते हुए नारी शक्ति को समर्पित एक सशक्त और प्रेरणादायक फिल्म ‘कुश्ती’ का निर्माण किया है, जिसका भव्य ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है।

वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में भोजपुरिया हॉट केक अंजना सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म ‘कुश्ती’ का ट्रेलर शुरू से ही दर्शकों को बांधने में कामयाब रहता है। ट्रेलर में एक साधारण लड़की की कहानी दिखाई जाती है, जो परिस्थितियों से लड़ते हुए अपने आत्मसम्मान और पहचान के लिए संघर्ष करती है। कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल से महिला सशक्तीकरण का संदेश बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

निर्देशक देव पांडेय, जिन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशकों में गिना जाता है, ने कहानी और भावनाओं को संतुलित तरीके से पर्दे पर उतारा है। फिल्म में अंजना सिंह का किरदार केंद्रीय धुरी की तरह है और ट्रेलर में उनकी दमदार अदाकारी साफ झलकती है। भावनात्मक दृश्यों से लेकर संघर्ष और आत्मविश्वास से भरे सीन तक, अंजना सिंह हर फ्रेम में प्रभाव छोड़ती नजर आती हैं। फिल्म में जय यादव, देव सिंह, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस जैसे अनुभवी कलाकारों ने भी अपनी भूमिकाओं को मजबूती से निभाया है।

Also Read: सुपर स्टार प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना ‘पियवा के मन ना डोलल’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया

फिल्म का संगीत भी इसकी एक बड़ी खासियत होने वाला है। संगीतकार साजन मिश्रा के संगीत निर्देशन में तैयार गाने, गीतकार राजेश पांडेय के बोल और किशन चंद्रवंशी, सुगम सिंह व काजल राज जैसे गायकों की आवाज फिल्म को खास बनाती है। एक्शन डायरेक्टर दिनेश यादव के निर्देशन में फिल्म के कुश्ती और एक्शन सीन दमदार नजर आते हैं। कोरियोग्राफर रिक्की गुप्ता के नृत्य इसे मनोरंजन से भरपूर बनाते हैं।

फिल्म को लेकर अंजना सिंह ने कहा कि ‘कुश्ती’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हर उस लड़की की कहानी है, जो समाज की सीमाओं को तोड़कर अपने सपनों के लिए लड़ना चाहती है। ‘कुश्ती” का ट्रेलर साफ संकेत देता है कि यह फिल्म न सिर्फ मनोरंजन करेगी, बल्कि नारी सशक्तीकरण का मजबूत संदेश भी देगी। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए यह एक अलग और प्रेरणादायक अनुभव साबित हो सकती है।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Anjana Singh Bhojpuri Cinema Patna News

Post navigation

Previous: 25 साल का झारखंड : युवा सपनों को हकीकत में बदलता अपना प्रदेश
Next: बाबा बैद्यनाथ धाम की अनोखी महिमा, शिव-शक्ति के दिव्य मिलन से पूरी होती है हर मनोकामना

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.