Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

भोजपुरी के इतिहास में सबसे बड़ी वेबसीरीज, 25 दिसंबर से शुरू होगी ‘जान लेगी सोनम’

Jaan Legi Sonam: कहानी में सोनम एक अमीर और रूढ़िवादी परिवार की लड़की है, जिसे एक सादा, संवेदनशील और केयरिंग लड़का सत्या से प्यार हो जाता है। सत्या सोनम की हर छोटी-बड़ी भावनाओं का ख्याल रखता है, जिससे सोनम का प्यार धीरे-धीरे जुनून में बदल जाता है।
जोहार संथाल डेस्क 24.12.2025
फोटो: जोहार संथाल

फोटो: जोहार संथाल

जोहार पटना, 25 दिसंबर। भोजपुरी मनोरंजन जगत के लिए 25 दिसंबर एक ऐतिहासिक तारीख बनने जा रही है, जब भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार दर्शकों को सबसे बड़ी वेब सीरीज ‘जान लेगी सोनम’ देखने को मिलेगी। स्टेज ओरिजनल की यह सीरीज हर गुरुवार और शुक्रवार को प्रसारित होगा। बेलगाम मोहब्बत, जुनून और रिश्तों की सीमाओं को तोड़ती यह कहानी भोजपुरी वेब कंटेंट को एक नए मुकाम पर ले जाने वाली है।

स्टेज ओरिजनल ओटीटी पर प्रसारित होने वाली ‘जान लेगी सोनम’ एक ऐसी प्रेम कहानी है, जो प्यार की गहराई और उसके खतरनाक मोड़ को बेहद अलग अंदाज़ में पेश करती है। यह कहानी है सोनम की, जो सत्या से बेइंतहा मोहब्बत करती है। उसका प्यार इतना जुनूनी है कि वह अपने प्यार के लिए जान देने से भी पीछे नहीं हटती और जरूरत पड़ने पर जान लेने से भी। यह बेलगाम मोहब्बत की अनकही दास्तान है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी। इसमें संयुक्ता रॉय और संजय पांडेय मुख्य भूमिका में हैं।

कहानी में सोनम एक अमीर और रूढ़िवादी परिवार की लड़की है, जिसे एक सादा, संवेदनशील और केयरिंग लड़का सत्या से प्यार हो जाता है। सत्या सोनम की हर छोटी-बड़ी भावनाओं का ख्याल रखता है, जिससे सोनम का प्यार धीरे-धीरे जुनून में बदल जाता है। लेकिन उसके बाद जो होता है, वो और भी रोमांचकारी है। इसके लिए आप वेब सीरीज ‘जान लेगी सोनम’ का देख सकते है।

‘जान लेगी सोनम’ सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं

इस वेब सीरीज को चंदन सिंह ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है। वेब सीरीज ‘जान लेगी सोनम’ को लेकर निर्माता चंदन सिंह ने दावा किया कि यह प्रोजेक्ट भोजपुरी कंटेंट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब भोजपुरी दर्शकों को इतने बड़े पैमाने, मजबूत कहानी और दमदार किरदारों के साथ एक वेब सीरीज देखने को मिलेगी। चंदन सिंह के अनुसार, ‘जान लेगी सोनम’ सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि यह बेलगाम मोहब्बत, जुनून, विश्वासघात और बदले की ऐसी दास्तान है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी।

इसे भी पढ़ें- पवन सिंह के साथ यूपी की महिमा सिंह जल्द ही आएंगी नजर, वायरल हो रही तस्वीर

उन्होंने यह भी कहा कि इस वेब सीरीज की प्रस्तुति, प्रोडक्शन वैल्यू और कंटेंट क्वालिटी भोजपुरी सिनेमा को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई ऊंचाई देगी और यह साबित करेगी कि भोजपुरी इंडस्ट्री भी बड़े और बोल्ड कंटेंट के लिए पूरी तरह तैयार है।

गौरतलब है कि चीफ कंटेंट ऑफिसर के तौर पर परवीन सिंघल, जबकि कंटेंट हेड की जिम्मेदारी निधि मिश्रा ने संभाली है। कंटेंट मैनेजर्स धर्मेंद्र सिंह और अमर दुबे हैं। मुख्य भूमिकाओं में संयुक्ता रॉय, गोलू तिवारी, संजय पांडे, मोनी रॉय, गौरव पंडित, प्रेरणा शुष्मा, विवेक सिंह राजपूत, राहुल आदित्य, विद्या सिंह, शालिनी कश्यप, नेहा तिवारी और गोपाल चौहान जैसे सशक्त कलाकार नजर आएंगे।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Jaan Legi Sonam Patna News Pawan Singh stage ott

Post navigation

Previous: खरमास में क्यों नहीं किए जाते शुभ काम? जानें इसके पीछे का रहस्य
Next: राष्ट्रपति ने संथाली भाषा में भारत का संविधान जारी किया

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.