फोटो - जोहार संथाल डेस्क
जोहार पटना, 11 फरवरी। भोजपुरी फिल्म ‘सुमन का ससुराल’ (Bhojpuri Film Suman Ka Sasural) की एडिटिंग मुंबई में कंप्लीट कर ली गई है। जाने माने फिल्म निर्देशक अजय कुमार के कुशल निर्देशन में बन रही फिल्म में सदाबहार अभिनेता अविनाश शाही और मिष्टी गर्ल एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य जादू बिखेरने को तैयार हैं। इस फिल्म के निर्माता संतोष गुप्ता व राज गुप्ता, सह-निर्माता अशोक गुप्ता व मनोज गुप्ता हैं। कार्यकारी निर्माता मनोज एच. गुप्ता (बाबा) हैं। एसआरएफ पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन एलएलपी एवं डीडी प्लेयर बैनर के तले बन रही इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से मुंबई के स्टूडियो में किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – वेलेंटाइन डे पर सलमान अली और मुस्कान का गाना ‘दिलदारा’ रिलीज
फैमिली ड्रामा से भरपूर भोजपुरी फिल्म ‘सुमन का ससुराल’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही, गोपीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य पैमाने पर की गई है। ये फिल्म पूरी तरह से सामाजिक एवं फैमिली ड्रामा से भरपूर है, जोकि दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करेगी। इस फिल्म से समाज को जागरूक करने वाला संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में मणि भट्टाचार्य और अविनाश शाही हैं। साथ ही एक्ट्रेस माधवी श्री और एक्टर वैभव राय सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ का ट्रेलर रिलीज, अक्षय यादव और मधु अवस्थी की दमदार केमिस्ट्री
निर्देशक अजय कुमार ने कहा कि ‘ये फिल्म फिल्म के निर्माता संतोष गुप्ता और राज गुप्ता बड़ी शिद्दत से बना रहे हैं। जैसे कि फिल्म का नाम ‘सुमन का ससुराल’ है, तो जाहिर सी बात है कि एक लड़की जब शादी के बाद अपने ससुराल में आती है तो वह किन-किन परिस्थितियों को फेस करती है, वह सब कुछ हास-परिहास, इमोशन और मार्मिक चित्रण के साथ दर्शाया गया है। फिल्म के हीरो अविनाश शाही और हीरोइन मणि भट्टाचार्य की पति-पत्नी के रूप में एक अनोखी केमिस्ट्री दर्शकों के बीच दिखाई देगी। उनके किरदार से मनोरंजन के साथ-साथ समाज में जागरूकता भी फैलाने का काम किया जाएगा। यह फिल्म संपूर्ण पारिवारिक और फैमिली ड्रामा से भरपूर है।
इसे भी पढ़ें – रक्षा गुप्ता ने प्रेम सिंह से रचाई शादी? तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल
फिल्म के लेखक मनोज गुप्ता, संगीतकार सुदीप साजन, गीतकार अशोक गुप्ता, अजीत मंडल, सतीश बाबा, पार्थ यादव हैं। छायांकन शत्रुघ्न तिवारी, कला पवन शर्मा, डिजाईन प्रशांत का है। सेकंड डीओपी राहुल सिन्हा, प्रोडक्शन मैनेजर अजय वर्मा, लोकल प्रोडक्शन मैनेजर अमित पाठक, कुंवर सिंह हैं। वहींं, मुख्य सहायक निर्देशक सारंग प्रजापति, सहायक निर्देशक प्रवेश जोशी, आनंद विश्वकर्मा, मेकअप मैन प्रकाश जायसवाल, हेयर स्टाइलिश अनामिका हैं। मुख्य कलाकार अविनाश शाही, मणि भट्टाचार्य, माधवी श्री, वैभव राय, विद्या सिंह, देवेन्द्र कुमार पाठक, बबलू खान, सोनाली मधेशिया, राजेश तोमर, रागिनी यादव, अभय राय, अमित पाठक एवं कृष्णा गुप्ता हैं।
—–समाप्त—–
