Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का फर्स्ट लुक आउट, 4 जनवरी को रिलीज होगा ट्रेलर

जोहार संथाल डेस्क 03.01.2026
भोजपुरी फिल्म 'सास बहू यमराज' का फर्स्ट लुक आउट, 4 जनवरी को रिलीज होगा ट्रेलर

फोटो - पीआरओ

जोहार पटना, 3 जनवरी। एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत विक्रांत सिंह और आम्रपाली दुबे स्टारर Bhojpuri Film “सास बहू यमराज” का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। पारिवारिक ताने-बाने और सामाजिक संदेश से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर 04 जनवरी को एस आर के म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। फर्स्ट लुक में फिल्म की कहानी की झलक के साथ कलाकारों के दमदार किरदारों की झाँकी देखने को मिलती है, जिससे यह साफ है कि फिल्म मनोरंजन के साथ मजबूत कंटेंट भी पेश करेगी। फिल्म के निर्माता रोशन सिंह हैं, जबकि निर्देशन की कमान संभाली है संजय श्रीवास्तव ने।

निर्माता रौशन सिंह ने फिल्म “सास बहू यमराज” के फर्स्ट लुक को भव्य बताते हुए कहा कि यह फिल्म कंटेंट, प्रस्तुति और तकनीक के लिहाज से दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आने वाली है। उन्होंने कहा कि फर्स्ट लुक को जिस तरह का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे पूरी टीम का उत्साह और बढ़ गया है। रौशन सिंह ने आगे कहा कि कल जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा, तब दर्शकों को खुद अंदाजा लग जाएगा कि नए साल 2026 की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा में किस तरह धमाकेदार होने वाली है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह फिल्म पारिवारिक दर्शकों को खास तौर पर पसंद आएगी, क्योंकि इसमें मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश भी प्रभावी ढंग से पिरोया गया है। रौशन सिंह ने कहा कि बेहतरीन कलाकारों की मजबूत टीम, शानदार संगीत और दमदार कहानी के कारण “सास बहू यमराज” नए साल की बड़ी फिल्मों में अपनी खास जगह बनाने जा रही है।

इसे भी पढ़ें – नए साल में ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल की ‘बुलबुल’ बनी ‘बिग बॉस 19’ फेम नीलम गिरी, गाना वायरल

फिल्म में विक्रांत सिंह और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिनकी जोड़ी इस फिल्म में धमाल मचाते नज़र आने वाली है। इनके साथ फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, ऋतु चौहान, अनुषा शर्मा, दीप्ति तिवारी सहित कई अनुभवी और युवा कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कलाकारों की यह बड़ी टीम फिल्म को और भी भव्य बनाती है।

कहानी प्राणनाथ द्वारा लिखी गई है, जो पारिवारिक रिश्तों के उतार-चढ़ाव को नए अंदाज़ में प्रस्तुत करती है। संगीत ओम झा का है और गीतों को प्यारे लाल यादव, शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी और नृपजीत सिंह ने लिखा है, जो फिल्म को संगीतमय मजबूती देते हैं। फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

इसे भी पढ़ें – अयोध्या सिने अवॉर्ड 2025 : सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री रानी चटर्जी

तकनीकी पक्ष की बात करें तो सिनेमैटोग्राफी सिद्धार्थ सिंह, एडिटिंग संतोष हरवाड़े, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और पोस्ट प्रोडक्शन Humming Bird VFX द्वारा किया गया है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर असलम सुरती ने तैयार किया है। कुल मिलाकर “सास बहू यमराज” एक ऐसी भोजपुरी फिल्म के रूप में सामने आ रही है, जो पारिवारिक ड्रामा, भावनाओं और मनोरंजन का संतुलित पैकेज लेकर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Entertainment News

Post navigation

Previous: नए साल में आम्रपाली दुबे और प्रेम राय की अपकमिंग फिल्म ‘CID बहू’ का पोस्टर जारी
Next: 2025 में भोजपुरी फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं अंजना सिंह, 25 फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रचा नया कीर्तिमान

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.