फोटो - जोहार संथाल डेस्क
जोहार पटना, 1 फरवरी। भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ का फर्स्ट लुक (Bhojpuri Film Madhubala First Look) प्यारो एंटरटेनमेंट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑउट किया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर बहुत जल्द ही प्यारो एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाला है। फिल्म का फर्स्ट लुक आउट होते ही भोजपुरी सिनेप्रेमियों में फिल्म का ट्रेलर और फिल्म देखने का उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक बहुत ही अट्रैक्टिव बनाया गया है। फिल्म का पोस्टर और टाइटल देख कर लग रहा है कि भोजपुरी सिनेमा में प्यारो एंटरटेनमेंट के जरिए और फिल्म मेकर धीरू यादव द्वारा नए बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें अभिनेता व निर्माता अक्षय यादव कंधे से कंधा मिलाकर कदम बढ़ा रहे हैं।
भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ के निर्माता और अभिनेता अक्षय यादव ने बहुत ही बेहतरीन फिल्म का निर्माण किया है। बहुत सारी फिल्मों में सहायक निर्देशक रह चुके संजय तिवारी ने इस फिल्म का कुशलतापूर्वक निर्देशन की कमान संभाला है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में दो अभिनेत्रियां मधु सिंह राजपूत और शालू सिंह अपने सशक्त अभिनय का जलवा बिखरने वाली हैं। उनके साथ अक्षय यादव और सूर्या शर्मा अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता अक्षय यादव, सह-निर्माता दिनेश अहीर हैं।
भोजपुरी फिल्म ‘पूस की रात’ रिलीज, हर सीन में आप करेंगे मुंशी प्रेमचंद को याद
कथा, पटकथा व संवाद धीरू यादव ने लिखा है। जबकि, निर्देशक संजय तिवारी हैं। संगीत अनुज तिवारी, गीत बिरजू पाल, विनय निर्मल, विश्वनाथ राजपुरी, शेखर मधुर, कला अरुण यादव, संकलन धरम सोनी का है। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, फाइट मास्टर दिनेश यादव, डांस मास्टर ज्ञान सिंह, लाइन प्रोड्यूसर योगेश पांडेय, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। पोस्ट प्रोडक्शन एडिफलोर फिल्म प्रोडक्शन में किया गया है। ड्रेस डिजाइनर रानी जायसवाल, रूपसज्जा दिलीप विश्वकर्मा, केश सज्जा अनीता, कौशल्या, प्रोडक्शन कंट्रोलर जावेद, प्रोडक्शन मैनेजर राज कुमार यादव हैं। मुख्य कलाकार अक्षय यादव, मधु सिंह राजपूत, सूर्या शर्मा, शालू सिंह, कौशिक द्विवेदी, मधु अवस्थी, सुनील बाजपेई, सुधाकर मिश्रा, पूनम राय, अंकित मिश्रा, जे के और बालेश्वर सिंह हैं।
—–समाप्त—–
