Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा

‘बाबूजी’ का ट्रेलर रिलीज, सुपरस्टार अवधेश मिश्रा ने आंखें नम करने वाली एक्टिंग से जीता दिल

Bhojpuri Film Babuji Trailer Release : यह फिल्म एक इमोशनल फैमिली ड्रामा नजर आ रही है, जो सीधे दर्शकों के दिलों पर दस्तक दे रही है। फिल्म का ट्रेलर देखकर बरबस आंखें नम हो जाती हैं। इस फिल्म के कलाकारों ने अपनी डायलॉग डिलीवरी और भावों से समां बांध दिया है। फिल्म का गीत-संगीत भोजपुरी मिट्टी से जुड़ा है, जिसमें भोजपुरी की मिठास है और करुण भाव भी है।
जोहार संथाल डेस्क 07.02.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क

फोटो - जोहार संथाल डेस्क

जोहार पटना, 7 फरवरी। भोजपुरी फिल्म ‘बाबूजी’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज (Bhojpuri Film Babuji Trailer Release) कर दिया है। निर्देशक पराग पाटिल निर्देशित फिल्म के ट्रेलर में भोजपुरी सिनेमा के मंझे हुए कलाकार अवधेश मिश्रा (Awadhesh Mishra) ने बाबूजी के किरदार को अपने इमोशनल अभिनय से जीवंत कर दिया है। उनकी सादगी और उनके अभिनय की गहराई दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। वहीं, उनकी पत्नी की भूमिका में अभिनेत्री अनीता रावत ने लोगों का दिल जीत लिया है। रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत इस फिल्म को निर्माता रत्नाकर कुमार ने वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले निर्मित किया गया है।

इसे भी पढ़ें – अवधेश मिश्रा स्टारर फिल्म ‘बाबूजी’ का फर्स्ट लुक आउट, कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

एक पिता के संघर्ष, त्याग और परिवार के प्रति समर्पण के बावजूद बेटे और बहू के तिरस्कार पर आधारित अहम भूमिका में स्टार अभिनेत्री ऋचा दीक्षित ने न्याय की लड़ाई लड़ती हैं। वह वृद्ध और घर से निष्कासित मां-बाप के हक के लिए जूझती नजर आ रही हैं, जो लोगों का दिल जीत रही हैं। वहीं, नालायक और लालची बेटों के किरदार में देव सिंह और अम्बरीश सिंह ने शानदार अभिनय किया है। भोजपुरी फिल्मों के नामचीन सितारों से सजी फिल्म ‘बाबूजी’ का ट्रेलर दर्शकों के दिलों को छू रहा है।

यह फिल्म एक इमोशनल फैमिली ड्रामा नजर आ रही है, जो सीधे दर्शकों के दिलों पर दस्तक दे रही है। फिल्म का ट्रेलर देखकर बरबस आंखें नम हो जाती हैं। इस फिल्म के कलाकारों ने अपनी डायलॉग डिलीवरी और भावों से समां बांध दिया है। फिल्म का गीत-संगीत भोजपुरी मिट्टी से जुड़ा है, जिसमें भोजपुरी की मिठास है और करुण भाव भी है। इस फिल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – पावर स्टार पवन सिंह ने गुंजन और आस्था की फिल्म ‘मगध पुत्र’ का ट्रेलर किया लॉन्च

भोजपुरी फिल्म ‘बाबूजी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जिन्होंने लीक से हटकर भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म की सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान पराग पाटिल ने संभाली है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में ऋचा दीक्षित, अंबरीश सिंह, अवधेश मिश्रा, अनीता रावत, देव सिंह, दीपिका सिंह, अमरीश सिंह, राकेश त्रिपाठी, बंधु खन्ना आदि कलाकार हैं। संगीतकार साजन मिश्रा ने बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय संगीत बनाया है। सिंगर सुगम सिंह, काजल राज हैं। गीतकार दुर्गेश भट्ट, धरम हिंदुस्तानी हैं।

फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी ने दिल छू लेने वाली कथा, पटकथा व संवाद लिखे हैं। डीओपी आरआर प्रिंस ने उम्दा फिल्मांकन किया है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, एक्शन मास्टर हीरा लाल यादव हैं। पीआरओ ब्रजेश मेहर, रामचन्द्र यादव हैं। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर कुलदीप श्रीवास्तव, लाइन प्रोड्यूसर महेश उपाध्याय, आर्ट डायरेक्टर मिलिंद सिंह, एडिटर अभिनव मिश्रा हैं। डीआई इंद्रदेव यादव, बैकग्राउंड म्यूजिक राजा, पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस (दिनेश-विजय) स्टिल फोटोग्राफर राम किशन, ड्रेस डिजाइनर नानू फैशन डिजाइनर हैं।

इसे भी पढ़ें – यश कुमार 100वीं फिल्म ‘विधवा बनी सुहागन’ का धमाकेदार ट्रेलर आउट, जल्द होगी रिलीज

इस फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार ने कहा कि हमारे जीवन में हमारे माता-पिता का बहुत बड़ा महत्व होता है। ‘बाबूजी’ वो शख्सियत हैं, जो परिवार की खुशी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, अपनी ख्वाहिशों को पीछे छोड़कर अपनों के सपनों को पूरा करते हैं। हमने अपनी फिल्म ‘बाबूजी’ के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ संदेश भी देने का प्रयास किया है। आशा है कि हम इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। (प्रेस विज्ञप्ति)

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update Patna News

Post navigation

Previous: IMPPA की भारत सरकार को चिट्ठी, एआई ट्रेनिंग पर प्रस्तावित ‘हाइब्रिड कॉपीराइट फ्रेमवर्क’ को समाप्त करने की अपील
Next: भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ का ट्रेलर रिलीज, अक्षय यादव और मधु अवस्थी की दमदार केमिस्ट्री

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.