Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ रहीं अभिनेत्री Mahi Shrivastava एक दरोगा के किरदार में दिखाई दे रही हैं, जबकि उनकी सास एक कांस्टेबल की भूमिका में हैं।
जोहार संथाल डेस्क 19.02.2026
ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

Photo : Johar Santhal

जोहार पटना, 19 फरवरी। भोजपुरी सिने जगत के मशहूर निर्माता रत्नाकर कुमार एक बार फिर एक अलग और सामाजिक संदेश से भरपूर फिल्म लेकर आए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 3 स्टार बहुरिया का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म में रिश्तों की संवेदनशीलता, समाज की भ्रष्ट व्यवस्था और नारी सशक्तिकरण को एक साथ पिरोकर पेश किया गया है, जिससे इसे एक मजबूत सामाजिक और मनोरंजक फिल्म के रूप में देखा जा रहा है।

वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस फिल्म का ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लगभग 3 मिनट 51 सेकंड के ट्रेलर में कहानी का दमदार अंदाज और किरदारों की प्रभावशाली झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर में पारिवारिक भावनाओं के साथ-साथ सामाजिक संघर्ष का भी मजबूत चित्रण नजर आता है।

इसे भी पढ़ें – कपिल शर्मा शो : अक्षरा सिंह की गैरमौजूदगी में भी चर्चा, यही है बिहार की बेटी का असली जलवा

फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ रहीं अभिनेत्री माही श्रीवास्तव एक दरोगा के किरदार में दिखाई दे रही हैं, जबकि उनकी सास एक कांस्टेबल की भूमिका में हैं। कहानी के अनुसार उनकी शादी एक डॉक्टर से होती है, जो उसी कांस्टेबल का बेटा होता है। इसके बाद कहानी में एक बड़ा मोड़ आता है, जहां भ्रष्ट व्यवस्था और ईमानदारी के बीच तीखा संघर्ष शुरू होता है।

फिल्म को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि “3 स्टार बहुरिया” सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश देने वाली फिल्म है। उन्होंने बताया कि आज के दौर में महिलाओं की ताकत, संघर्ष और आत्मनिर्भरता को दिखाना बेहद जरूरी है, और इस फिल्म के जरिए वही प्रयास किया गया है।

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्म ‘सास की सौतन’ का फर्स्ट लुक, बेहद रोचक और रोमांचक अपकमिंग प्रोजेक्ट

वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि यह उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और दमदार भूमिकाओं में से एक है। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका किरदार एक मजबूत और ईमानदार महिला अधिकारी का है, जो हर परिस्थिति में न्याय के लिए लड़ती है। माही ने उम्मीद जताई कि दर्शकों को फिल्म की कहानी, भावनाएं और संदेश जरूर पसंद आएंगे।

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ 6 फरवरी को पूरे देश में होगी रिलीज, माही श्रीवास्तव का दिखेगा खास अंदाज

आपको बता दें कि फिल्म 3 स्टार बहुरिया का निर्देशन अजय सिंह ने किया है तथा कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद सुरेंद्र मिश्रा व विवेक मिश्रा ने लिखे हैं। इसमें मुख्य भूमिका में माही श्रीवास्तव के साथ शशि रंजन, पूनम मौर्या, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, संदीप यादव, श्वेता वर्मा, भानु पांडेय, विजया सिंह, अजय रघुवंशी, परी सिंगानिया, निकिता, दुर्गा, राहुल राजपूत, लालधारी और सचिन श्रीवास्तव हैं। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है, जबकि गीत धर्म हिंदुस्तानी ने लिखे हैं।

इसे भी पढ़ें – ‘सास की सौतन’ का ट्रेलर आउट, रिश्तों के नए मायने गढ़ती फिल्म ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह

छायांकन जगमिंदर सिंह हुंडाल का है और संपादन दिनेश प्रजापति ने किया है। एक्शन निर्देशन अशोक लाल यादव, कोरियोग्राफी मनोज गुप्ता जॉय, कला निर्देशन सिकंदर तथा कॉस्ट्यूम डिजाइन नानू फैशन डिजाइनर ने संभाला है। गायन में प्रियंका सिंह, शिल्पी राज और सुगम सिंह की आवाज सुनाई देगी, जबकि पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो में किया गया है और फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Entertainment News Johar Santhal johar santhal news johar santhal news update

Post navigation

Previous: सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन, रोमांस और सस्पेंस का धमाका
Next: अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा का धमाका, ‘होली पे चले गोली’ ने रिलीज होते ही मचाई धूम

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.