Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

Amrapali Dubey ने कहा कि 'सीआईडी बहू' मेरे करियर की बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसमें दर्शकों को मेरा एक बिल्कुल अलग और अनोखा किरदार देखने को मिलेगा। यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की भावनाओं को भी खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म की कहानी, कॉन्सेप्ट और पूरी टीम का सहयोग शानदार रहा है।
जोहार संथाल डेस्क 12.02.2026
WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM

Photo: Bhojpuri PRO

जोहार पटना, 12 फरवरी। Amrapali Dubey स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज होते ही वायरल हो गया। भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर रिलीज हुए इस ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के कुछ ही घंटों में ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है और फैंस आम्रपाली दुबे के नए अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ट्रेलर में आम्रपाली दुबे एक बेहद अलग और दिलचस्प किरदार में नजर आ रही हैं, जहां वे अपने ही घर में रहकर जासूसी करती दिखाई देती हैं। फिल्म में सस्पेंस, इमोशन और कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। पारिवारिक कहानी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को गुदगुदाने के साथ-साथ भावनात्मक सफर पर भी ले जाती नजर आती है।

इसे भी पढ़ें – भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ की भव्य शुरुआत, दर्शकों को सकारात्मक संदेश देने का वादा

फिल्म को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा कि ‘सीआईडी बहू’ मेरे करियर की बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसमें दर्शकों को मेरा एक बिल्कुल अलग और अनोखा किरदार देखने को मिलेगा। यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की भावनाओं को भी खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म की कहानी, कॉन्सेप्ट और पूरी टीम का सहयोग शानदार रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आएगी और वे इसे अपने परिवार के साथ जरूर देखना चाहेंगे।

इसे भी पढ़ें – माही श्रीवास्तव का नया गाना ‘होली में बलम बायकॉट करेंगे’ रिलीज, गोल्डी यादव की आवाज से छाया जादू

फिल्म के निर्माता प्रेम राय हैं, जबकि इसकी कहानी और निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है। पटकथा और संवाद अरबिंद तिवारी द्वारा लिखे गए हैं, जो ट्रेलर में बेहद दमदार और प्रभावशाली लगते हैं। फिल्म की प्रस्तुति और तकनीकी पक्ष भी ट्रेलर में काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें – ‘बाबूजी’ का ट्रेलर रिलीज, सुपरस्टार अवधेश मिश्रा ने आंखें नम करने वाली एक्टिंग से जीता दिल

निर्माता प्रेम राय ने कहा कि ‘सीआईडी बहू’ एक अलग कॉन्सेप्ट की पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जिसमें सस्पेंस, ड्रामा और इमोशन का शानदार मिश्रण है। हमने कोशिश की है कि दर्शकों को कुछ नया और ताजा कंटेंट मिले। आम्रपाली दुबे समेत पूरी स्टार कास्ट ने बेहतरीन काम किया है और फिल्म का ट्रेलर जिस तरह से दर्शकों का प्यार पा रहा है, उससे हमें पूरा भरोसा है कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन करेगी।

इसे भी पढ़ें – होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि ‘सीआईडी बहू’ भोजपुरी सिनेमा में एक नई और अलग विषयवस्तु लेकर आ रही है, जो परिवार, रिश्तों और रहस्य के अनोखे मेल के कारण दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनेगी। ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से साफ है कि दर्शक अब इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो –

बता दें कि आम्रपाली दुबे स्टारर भोजपुरी फिल्म “सी.आई.डी बहू” में उनके साथ श्वेता वर्मा, रंभा साहनी, अयाज खान, विद्या सिंह, राज सिंह राजपूत, पूजा ठाकुर और साहिल सिद्दीकी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की सह-निर्माता शाइस्ता खान हैं, संगीत साजन मिश्रा और ओम झा का है, वहीं गीत धरम हिंदुस्तानी और दुर्गेश भट्ट ने लिखे हैं। छायांकन वेंकेट महेश, संपादन गुरजंत सिंह और नृत्य निर्देशन एम.के. गुप्ता (जॉय) ने किया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कला निर्देशन नजीर शेख, कॉस्ट्यूम विधा-विष्णु, पोस्ट-प्रोडक्शन ऑडियो लैब और पार्श्व संगीत असलम सुरती का है, जबकि डीआई एवं वीएफएक्स मोहित कुमार द्वारा तैयार किया जा रहा है।

—–समाप्त——

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Bhojpuri Cinema Johar Santhal johar santhal news Patna News

Post navigation

Previous: काजल राघवानी स्टारर फिल्म ‘पिया का घर’ की शूटिंग शुरू, प्रेम और संघर्ष की दिखेगी झलक
Next: झारखंड में पीएम-किसान योजना, मुख्य बातें, पात्रता और इसके लिए आवश्यक शर्तें

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म ‘फसल’ रिलीज, किसान समस्या पर आधारित

जोहार संथाल डेस्क 08.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.