Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • राजधानी
  • आपकी बात
  • झारखंड विशेष

25 साल का झारखंड : युवा सपनों को हकीकत में बदलता अपना प्रदेश

जोहार संथाल डेस्क 20.12.2025
Photo: IPRD Jharkhand.

Photo: IPRD Jharkhand.

जोहार रांची, 20 दिसंबर। झारखंड, एक ऐसा राज्य जिसके गर्भ में खनिज के भंडार हैं। वादियों में खूबसूरती है। ऊपजाऊ जमीन है। झारखंड जिसके पास दुनिया की सबसे पुरानी धरती है। जब पहली बार धरती बनी थी तो सबसे पहली झारखंड की जमीन बनी थी। यह वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित हो चुका है। यह झारखंड का पश्चिमी सिंहभूम जिला है, जहां लौह अयस्क के भंडार हैं।

झारखंड एक युवा राज्य है। साल 2000 में इसका जन्म हुआ। एक जवान राज्य के पास तेजी से आगे बढ़ने के लिए सब कुछ है। इच्छाशक्ति और संसाधन है। लेकिन, जिस रफ्तार से राज्य को आगे बढ़ना था, उस रफ्तार में कहीं ना कहीं राज्य थोड़ा पीछे चल रहा है। इसके पीछे एक ही वजह दिखाई पड़ती है राजनीतिक अस्थितरता।

झारखंड बनने के बाद से ही राज्य ने राजनीतिक तौर पर काफी उतार चढ़ाव देखे। एक नए जन्मे राज्य की राजनीति में कई तरह के प्रयोग हुए। सरकारें अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं। हालांकि, अब राज्य में एक स्थिर सरकार है और विकास रफ्तार पकड़ रहा है।

धरातल पर दिख रहा विकास, लोगों के सपने भी हो रहे पूरे

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। जमीन पर बदलाव दिख रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सफल नेतृत्व में झारखंड सपने देख रहा है और उनमें रंग भी भर रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रूप में एक ऐसा व्यक्ति मिला है, जो एक आंदोलनकारी के पुत्र हैं और ऐसे राजनीतिक परिवार से आते हैं, जिन्होंने झारखंड को सींचा है और यहां की राजनीति को जिया है। यहां की परंपरा, संस्कृति और जनता की नब्ज को पहचानते हैं। जनता की जरूरतों को समझते हैं। उनके हिसाब से योजनाएं बनाते हैं। अलग झारखंड बनने के बाद अब राज्य को सही दिशा मिली और यह सही दिशा में आगे भी बढ़ रहा है।

हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में विकास योजनाएं तेजी से चल रही हैं। किसान, युवा, गरीब महिलाएं समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं और योजनाओं का लाभ भी लोगों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना भी एक ऐसी ही पहल है, जो सरकार के लिए गेमचेंजर साबित हुई है। राज्य की महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है।

Also Read: झारखंड के आदिवासियों पर बनी फिल्में हर किसी को देंगी झकझोर, देखें संस्कृति और संघर्ष की सच्ची कहानी

आधारभूत संरचनाओं में सुधार, मूलभूत सुविधाएं भी बेहतर

इसके अलावा राज्य की आधारभूत संरचनाओं के विकास को लेकर भी काफी काम हो रहे हैं। किसानों के लिए कृषि ऋण माफी योजना चलाई जा रह है। नई सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत की जा रही है। कृषि और किसानों के हित में कार्य किए जा रहे हैं। नए सड़कों का निर्माण हो रहा है। राज्य गठन के वक्त यहां कुल सड़क लंबाई महज 5,400 किलोमीटर थी, जो बढ़कर 14,973.63 किलोमीटर से ज्यादा हो चुकी है। बिजली व्यवस्था में सुधार लाया जा रहा है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास हो रहा है। जनता तक बुनियादी मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहे हैं।

राज्य गठन के बाद से ही नक्सलवाद एक बड़ी समस्या थी, जिसके कारण निवेशक नहीं आ रहे थे। अब राज्य से नक्सली लगभग समाप्त हो चुके हैं, इसलिए अब बाहरी निवेशक भी राज्य में आ रहे हैं। सड़क और रेलमार्ग का नेटवर्क तैयार होने के बाद निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं और नई कंपनियां राज्य में आ रही हैं। झारखंड बनने के बाद कई नई कंपनियां राज्य में बनीं हैं। इससे राज्य में ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार हो रहे हैं। तकनीकी शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के संस्थान खुल रहे हैं। समाज को शिक्षित बनाने के साथ-साथ आगे ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह से हर एक क्षेत्र में झारखंड अब तरक्की कर रहा है।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: Hemant Soren Jharkhand News Jharkhand Special JMM Ranchi News

Post navigation

Previous: माघी पूर्णिमा : सामाजिक समरसता का अद्भुत प्रतीक मधुपूर का देवालय, दीन-दुखियों की सेवा लक्ष्य
Next: भोजपुरी सिनेमा में नारी शक्ति, अंजना सिंह स्टारर ‘कुश्ती’ का भव्य ट्रेलर रिलीज

संबंधित स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • राजधानी
  • संथाल

जनजातीय सांस्कृतिक विरासत संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कई पहल : केंद्र सरकार

जोहार संथाल डेस्क 09.03.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.