Skip to content
जोहार संथाल

जोहार संथाल

—अपनी माटी, अपनी बात—

cropped-Ad-Banner.jpg
Primary Menu
  • झारखंड विशेष
  • राजधानी
  • संथाल
  • आस-पड़ोस
  • पूजा-पाठ
  • अपनी माटी
  • योजना द्वार
  • कला-सिनेमा
  • मंईयां सम्मान
  • वीडियो
Light/Dark Button
बाबाधाम पूजा LIVE
  • अपनी माटी

साल 2026 में पांच पवित्र स्नान, मकर संक्रांति से प्रारंभ, कार्तिक पूर्णिमा पर संपन्न

पवित्र नदियों और सरावरों में स्नान से तन-मन की शुद्धि होती है। पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। कुछ खास तिथियों पर स्नान विशेष फलदायी है।
जोहार संथाल डेस्क 06.01.2026
फोटो - मेटा एआई

फोटो - मेटा एआई

जोहार देवघर, 7 जनवरी। हिंदू धर्म में पवित्र नदियों और जलाशयों में स्नान का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म ग्रंथों में भी स्नान को प्राथमिकता दी गई है। इससे कई मनोकामनाएं पूरी होने की बात भी कही गई है। शास्त्रों के अनुसार, पवित्र नदियों और सरावरों में स्नान करने से तन-मन की शुद्धि होती है। इसके साथ ही पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। कुछ खास तिथियों पर स्नान को विशेष फलदायी माना गया है। इस साल मकर संक्रांति से पवित्र स्नान शुरू होने जा रहा है। यहां हम आपको पवित्र स्नान की तिथियां बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – घर में पूजा करते समय न करें ये छोटी भूलें, वरना हमेशा बना रहेगा वास्तु दोष, जानें ये खास नियम

मकर संक्रांति स्नान : 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। कई जगहों पर इसे अगले दिन भी मनाया जाएगा। इस दिन पवित्र स्नान का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। इस दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों और तीर्थ स्थलों पर स्नान से तन-मन शुद्ध होते हैं।

मौनी अमावस्या स्नान : इस साल 18 जनवरी को माघ माह की अमावस्या है। इसे मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन पतित पावन गंगा का जल अमृत के समान हो जाता है। इस दिन गंगा नदी में सच्चे हृदय से आस्था की डुबकी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़ें – अंक ज्योतिष 2026 : नया साल आपके लिए कैसा रहेगा, रिश्ते, करियर और धन की क्या है स्थिति, जानें सबकुछ

माघ पूर्णिमा स्नान : इस साल 1 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस दिन का पवित्र स्नान सनातन धर्म में अत्यंत पुण्य देने वाला माना जाता है। इस अवसर पर तिल, अन्न, वस्त्र, घी और कंबल का दान करने से पुण्य में कई गुना वृद्धि होती है। कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा पर स्नान से मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।

गंगा दशहरा स्नान : इस साल 25 मई को गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाएगा। इसे हिंदू धर्म में प्रमुख पर्व माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा करने से दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान : इस साल 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन पवित्र नदियों और जलाशयों में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस स्नान से पापों का नाश और आत्मिक शुद्धि होती है। इस दिन दीप दान और दान-पुण्य भी विशेष फलदायी माना गया है। इस दिन को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है।

—–समाप्त—–

About the Author

जोहार संथाल डेस्क

Administrator

भागदौड़ भरी दुनिया में आपकी आवाज दब जाती है, लेकिन हम सुनते हैं हर जमीनी पुकार। चाहे मुद्दा हो राजनीति का, संस्कृति का, कला-सिनेमा या समाज का, आपकी कहानी को हम देंगें वो मंच जो हकीकत बयां करे।

Visit Website View All Posts
Tags: 2026 ke sana 2026 me snan 2026 pavitra snan Top Stories

Post navigation

Previous: पवन सिंह के जन्मदिन पर ‘गोरिया चाल तोहार मतवाली’ रीमिक्स और न्यू कलर के साथ रिलीज
Next: एनआईएफटी ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई

संबंधित स्टोरीज

फोटो - बोकारो जिला प्रशासन
  • झारखंड विशेष
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ
  • संथाल

लुगु बुरू घंटा बाड़ी : संथालों के आराध्य देवता और धर्म गुरु का निवास, प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्म का संगम

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ
  • संथाल

हरिहर मिलन : देवघर में होली खेलने श्रीकृष्ण का आगमन, बाबाधाम की बेहद अनोखी प्रथा

जोहार संथाल डेस्क 03.03.2026
फोटो - पीआईबी
  • अपनी माटी

महाप्रभु जगन्नाथ विश्व समुदाय की रक्षा और कल्याण सुनिश्चित करेंगे : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

जोहार संथाल डेस्क 27.02.2026

वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी “3 स्टार बहुरिया," ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

ब्यूटी क्वीन माही श्रीवास्तव बनी ‘3 स्टार बहुरिया’, ट्रेलर आउट के साथ हुआ वायरल

19.02.2026
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी फोटो - पीआडी देवघर
  • वीडियो
  • अपनी माटी
  • पूजा-पाठ

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के दर्शन, महादेव हर मनोकामना करें पूरी

15.02.2026
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.04.46 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सीआईडी बहू’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, यहां देखें वीडियो

12.02.2026
होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो WhatsApp Image 2026-02-08 at 8.37.04 PM
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

होली गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज, देखें वीडियो

09.02.2026
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ रिलीज- VIDEO

27.01.2026
शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO jjj
  • कला-सिनेमा
  • वीडियो

शिवानी सिंह और खुशबू तिवारी केटी का लोकगीत ‘ध लेब रास्ता नइहर के’ रिलीज, यहां देखें VIDEO

27.01.2026

लेटेस्ट स्टोरीज

फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा
  • राजधानी

पटना में सिंगिंग रियलिटी शो ‘माटी के लाल सुपरस्टार’ का 14 मार्च को ऑडिशन, उभरते गायकों के लिए बड़ा मंच

जोहार संथाल डेस्क 13.03.2026
फोटो - जोहार संथाल डेस्क
  • कला-सिनेमा

‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग : यूट्यूब पर माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का जलवा, 266 मिलियन व्यूज पार

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - महिला आयोग
  • मंईयां सम्मान
  • राजधानी

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध रोकने के लिए उठाए गए कई कड़े कदम

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
फोटो - पीआईबी हिंदी
  • योजना द्वार
  • संथाल

पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

जोहार संथाल डेस्क 10.03.2026
  • हमारे बारे में
  • बाबाधाम
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.